
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक फौजी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। बताया जा रहा है कि फौजी छुटि्टयां लेकर दिवाली मनाने घर आया हुआ था। वह रविवार देर रात दिवाली की खरीदारी कर अपने दोस्त के साथ गांव लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे विजयपाल और उसके परिवार के लोगों ने फौजी को कार से उतारकर पहले मारपीट की। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। फौजी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी खैर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, फौजी की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल, यह मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है। जहां 24 वर्षीय फौजी बीकन सिंह की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। बीकन सिंह के पिता जगतपाल सिंह ने तहरीर देते हुए हत्या का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे जब उसका 24 वर्षीय बेटा फौजी बीकन कुमार और उसका दोस्त कुमार पाल घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे विजयपाल, सोनू, बबलू, रवि, दीपक, छोटू उर्फ प्रशांत, वेद प्रधान और प्रताप ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ के साथ बीकन को बाहर निकालकर जमकर मारपीट की।
फायरिंग शुरू होते ही जान बचाकर भागा साथी
आरोप है कि तभी मारपीट करने वालों ने विजयपाल और बबलू से कहा कि फौजी के साथ मारपीट से क्या होता है? फौजी हैं इसको सीधे गोलियां मारो और इसका काम तमाम कर दो। इतना कहते ही विजयपाल और बबलू ने बेटे बीकन कुमार के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। फायरिंग होते ही उसका दोस्त जैसे-तैसे जान बचाकर भागा। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी खैर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रेम प्रसंग में की गई हत्या
बताया जा रहा है कि बीकन सिंह की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले में गई है। बीकन का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने बीकन की हत्या कर दी है।
Published on:
24 Oct 2022 01:17 pm

बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
