चुनाव आयोग ने यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए जारी तारीखों पर रोक लगा दी है। लेकिन छात्रों की मांग है कि बोर्ड परीक्षाएं जल्दी कराई जाएं। बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम को टाले जाने के बाद पत्रिका ने स्टूडेंट्स के मन की बात जानने की कोशिश की तो अधिकांश चुनाव से पहले परीक्षाएं कराने के पक्ष हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर काफी तनाव रहता है। इसलिए जितनी जल्दी परीक्षाएं हो जाएंगी, उतनी जल्दी वो लोग तनाव मुक्त हो जाएंगे।