15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aligarh : मजार हटाने के मुद्दे ने पकड़ा तूल, सुभाष चंद्र बोस की परपोती बोलीं- इस्लाम में मस्जिद और ईदगाह पूजा स्थल नहीं

अखिल भारत हिन्दू महासभा की अध्यक्ष और सुभाष चंद्र बोस की परपोती रा़जश्री चौधरी बोस ने अलीगढ़ के जिला अस्पताल से मजार हटाने के मुद्दे पर कहा है कि इस्लाम में मस्जिद, मजार और ईदगाह पूजा स्थल नहीं है। उनका सिर्फ एक ही पूजा स्थल है, जिसे मक्का कहते हैं।

2 min read
Google source verification
subhas-chandra-bose-great-granddaughter-rajshree-choudhary-bose-said-mosque-and-idgah-no-places-of-worship-in-islam.jpg

यूपी के अलीगढ़ में जिला अस्पताल से मजार हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू महासभा की महिलाओं के वहां पहुंचने और हंगामा करने पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसी बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती राजश्री चौधरी बोस अलीगढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने हिन्दू महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी पाठक को घर में नजरबंद करने पर भी सवाल उठाए। साथ ही मजार के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने कहा कि इस्लाम में मजार, मस्जिद और ईदगाह पूजा स्थल नहीं है। उनका एक ही पूजा स्थल मक्का है। उन्होंने कहा कि ये लोग मजार, मस्जिद, ईदगाह बनाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। यह घिनौना काम है और इसको रोकना पड़ेगा।

अखिल भारत हिन्दू महासभा की अध्यक्ष और सुभाष चंद्र बोस की परपोती रा़जश्री चौधरी बोस ने कहा कि गौरी पाठक ने किसी समुदाय की तरफ से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर मुहिम चलाई है। उसकी जानकारी लेने के लिए जब वे मौके पर पहुंची तो दूसरे समुदाय के लोगों ने धमकी दी। जबकि पुलिस ने गौरी पाठक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया, जो अफसोस जनक है। उन्होंने कहा कि गौरी पाठक के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा गया है। जिला प्रशासन रियल ग्राउंड पर जो स्थिति है, उसको देखते हुए एफआईआर को वापस ले। जिन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, वह रियलिस्टिक नहीं है।

यह भी पढ़ें - यति नरसिंहानंद गिरि विवादों से नाता तोड़ भिक्षा यात्रा पर निकले, जानिए क्यों

राम जन्मभूमि की तरह मथुरा की लड़ाई भी जीतेंगे

उन्होंने बताया कि सनातन समाज और भारत के इतिहास का स्थान राम जन्मभूमि है और सुप्रीम कोर्ट में इस लड़ाई को जीता है। मथुरा की भी लड़ाई लड़ रहे हैं और इसे भी जीतेंगे। इसकेे साथ ही तेजो महालय, काशी विश्वनाथ का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सनातनी संस्कृति का इतिहास है। उन स्थानों का पुनरुद्धार करना हमारा फर्ज बनता है। हिंदू महासभा इसके लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें - पूर्व केंद्रीय मंत्री के अस्पताल में गलत ऑपरेशन होने पर हंगामा, सांसद को जोड़ने पड़े हाथ

'सुभाष चंद्र बाेस का सपना पूरा करेंगे'

उन्होंने बताया कि सुभाष चंद्र बोस का आज इंडिया गेट में स्टेच्यू है। वहीं अखंड भारत स्टेच्यू भी इंडिया गेट पर लगने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अखंड भारत हो। इसलिए बॉर्डर पर 14 अगस्त को झंडा लहराया। लाल चौक पर झंडा लहराया। वहीं बलूचिस्तान के प्रधानमंत्री का सहयोग मिल रहा है। बलूचिस्तान को पाकिस्तान से फ्री कराने की मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखंड भारत का सपना सुभाष चंद्र बोस का था और जो हमारे देश के नेताओं द्वारा पार्टीशन का काम हुआ, इसको मिटाना होगा। उसके बाद ही अखंड भारत का प्लेटफॉर्म तैयार होगा।