
चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को देखने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक ख़ासा उत्साह देखने को मिला. मोबाइल स्क्रीन हो या टीवी सबपर लोग नज़रें जमाए हुए थे। जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह को छुआ, वैसे ही हर गली हर चौराहों से तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी। घरों में बच्चों और बड़ों ने पटाखे बजाकर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर खुशियाँ मनाई।
चंदा मामा दूर के…
चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग देखकर अलीगढ़ वासियों ने खुशी से झूमना शुरू कर दिया। सभी बच्चों ने कविता चंदा मामा दूर के… गाना शुरू कर दिया। सभी लोगों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला। चाय की दुकान हो या घर का किचन हर जगह सिर्फ चाँद की चर्चा हो रही थी।
सोशल मीडिया पर छाया रहा मिशन चंद्रयान
लोगों ने चंद्रयान के सफलता के विडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया तो इसकी बाढ़ सी आ गई। इसरो की इस बड़ी सफलता को पूरा भारत जोर शोर से मना रहा है। लैंडिंग के पहले जगह जगह पर नमाज़ और पूजा का दौर चलता रहा। बच्चों ने भी हाथ जोड़कर भगवान से सफल लैंडिंग की प्रार्थना की।
Published on:
23 Aug 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
