
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़
यूपी के अलीगढ़ में अलीगढ़ में गौकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ बड़ा हादसा हो गया। पेट में गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। वही हेड कांस्टेबल के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
अलीगढ़ जिले की पुलिस को सूचना मिली कि बुलंदशहर के रहने वाला गोकशी का आरोपी आने वाला है सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसओजी टीम अलर्ट हो गई। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हुई। आरोपियों के मिलने से पहले पुलिस टीम ने अपने असलहे को दुरुस्त करने के लिए देखा तो, पिस्टल लॉक हो गई थी। उसे अनलॉक करने के दौरान अचानक गोली चल गई। जो उपनिरीक्षक के पेट को छूते हुए एसओजी में तैनात सिपाही के सिर में लग गई। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के गवाना में 9/10 की रात गौकशी हुई थी। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि गौकशी के आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जो फिर से क्षेत्र में आ रहे है। जानकारी मिलते ही गवाना पुलिस एसओजी टीम के साथ रवाना होकर जंगल में पुलिया के पास गस्त पर थी। इस दौरान एक उपनिरीक्षक की पिस्टल लॉक थी। जिसे उपनिरीक्षक राजीव को अनलॉक करने का प्रयास कर रहे थे। वह नहीं कर पा रहे थे। दूसरे सब इंस्पेक्टर जिनका नाम राजीव है। उन्होंने उनसे पिस्टल लिया और अनलॉक करने का प्रयास करने लगे। कभी अचानक गोली चल गई। गोली खुद उनके पेट में लगने के बाद चीरते हुए एसओजी के सिपाही के सर में लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना गवाना क्षेत्र में 9 तारीख की रात में गौकशी की घटना के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दोबारा फिर ऐसी घटना करने के लिए क्षेत्र में आने वाले हैं। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए थाना गांधी पार्क,थाना गवाना और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई। रात 1:30 बजे टीम दबिश के लिए जा रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी पिस्तौल को लोड किया। पिस्टल को लोड करने के दौरान उप निरीक्षक नजरहसन की पिस्टल फस गई। जिसे तमाम प्रयासों के बावजूद उप निरीक्षक ठीक नहीं कर पा रहे थे। तब दूसरे सब इंस्पेक्टर राजीव ने पिस्टल लेकर अनलॉक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। जो उपनिरीक्षक राजीव के पेट से निकल कर एसओजी के सिपाही के सिर में लग गई। सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पेक्टर की स्थिति भी गंभीर है। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। परिवार को सूचना दे दी गई है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
18 Jul 2024 11:26 am
Published on:
18 Jul 2024 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
