
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल
अलीगढ़: थाना बरला इलाके में उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जब एक 60 वर्षीय पिता अपनी बेटी के हाथ पीले होने से पहले अपने 35 वर्षीय बेटे के साथ हाथरस से अलीगढ़ के रास्ते बाइक पर सवार होकर दहेज का सामान दिलाने के लिए बुलंदशहर के कस्बा छतारी जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र की मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक में टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि बाइक सवार भाई के मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता खून से लथपथ होते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट होता देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे ओर 112 नंबर पर फोन कर एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी छर्रा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही बाइक सवार पिता को भी मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र की एक्सीडेंट में मौत के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी के दहेज का सम्मान दिलाने जा रहे पिता पुत्र की एक्सीडेंट में मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पिता पुत्र के शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो वही बेटी की शादी का सामान दिलाने जा रहे पिता पुत्र की एक्सीडेंट में हुई मौत की खबर परिवार के लोगों को दी गई। बाइक सवार पिता पुत्र की एक्सीडेंट में मौत की खबर सुनते ही बेटी की शादी की शहनाई बजने वाले घर में बाप बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
Published on:
26 Apr 2023 07:30 pm
