20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की शादी से पहले भांजे संग चली गई मामी, जेवर और नकदी भी साथ ले जाने का आरोप

UP : यूपी के पालीमुकीमपुर क्षेत्र में बेटे की शादी से पहले महिला के भांजे के साथ जाने का मामला सामने आया है। पति ने जेवर और नकदी ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

2 min read
Google source verification
Bharatpur a businessman made a condition to a woman physical relationship with him and she would receive jewelry

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

UP : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने ही भांजे के साथ जाने का आरोप लगा है। महिला के पति ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मायके से लौटते समय भांजे के साथ हुई लापता

पीड़ित पति के अनुसार उसका भांजा विक्रम अक्सर घर आता-जाता था। 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। वापस लौटते समय रास्ते में भांजा मिला और कथित तौर पर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद से महिला का कोई पता नहीं चल सका।

शादी के जेवर और नकदी ले जाने का आरोप

पति ने बताया कि 8 मार्च को उनके बेटे की शादी होनी है और घर में तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए रिश्तेदारों की ओर से मंगलसूत्र, चेन, पायजेब, अंगूठी सहित कई जेवर खरीदे गए थे। आरोप है कि महिला मायके से लौटते समय ये जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद भी साथ लेकर आई थी, जिन्हें भांजा अपने साथ ले गया।

पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

महिला की तलाश में जुटे पति ने जब दूसरे पक्ष से संपर्क किया तो उसे धमकियां मिलने लगीं। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विक्रम समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सर्विलांस के जरिए तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि महिला और आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

अलीगढ़ जिले में भी इसी तरह का एक मामला चर्चा में रहा था, जहां शादी से पहले होने वाली सास अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई थी। बाद में दोनों लौटे, लेकिन कुछ समय बाद महिला फिर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। यह मामला लंबे समय तक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।