18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: फिर करवट लेगा मौसम इन 13 जिलों में बारिश आंधी- तूफान का अलर्ट, IMD latest update

UP Rains: IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 18-19 फरवरी को यूपी के 13 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

2 min read
Google source verification
फाइल फोटो पत्रिका

फाइल फोटो पत्रिका

UP Rains: यूपी में ठंड अब विदाई की ओर है। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को फिर से मौसम बदलने की चेतावनी दी है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं, ओले और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

UP Weather update: यूपी में सर्दी अब लगभग खत्म होती दिख रही है। सुबह और रात में हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है। लेकिन दिन में तेज धूप निकल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 18 और 19 फरवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

UP Today weather update: इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और अलीगढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यूपी का बंदा सबसे गर्म शहर रहा

तापमान की बात करें तो मंगलवार को बांदा 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। हमीरपुर में 31.2 डिग्री और प्रयागराज में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री इटावा में रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद फिर हल्की गिरावट संभव है।

फसलों को हो सकता नुकसान

तेज हवा और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। तेज हवाओं से फसल गिर सकती है। जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों को सलाह दी गई है। कि कटी फसल खुले में न रखें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें।