30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav Results: कल्याण सिंह के गढ़ अतरौली में हारी बीजेपी, बेटा सांसद, पोता मंत्री

UP Nikay Chunav Results: अलीगढ़ के अतरौली नगर पालिका में बीजेपी के हारने की चर्चा चारों तरफ है। दरअसल अतरौली पूर्व सीएम कल्याण सिंह का गढ़ रहा है। उनके निधन के बाद यह पहला निकाय चुनाव था।

less than 1 minute read
Google source verification
atrauli.jpg

कल्याण सिंह के गढ़ अतरौली नगर पालिका पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

UP Nikay Chunav Results: अलीगढ़ नगर निगम के मेयर पद बीजेपी का कब्जा हो गया। लेकिन चेयरमैन पद बीजेपी अपने उम्मीदवारों को जिताने में कामयाब नहीं रही। सबसे ज्यादा चर्चा अतरौली नगर पालिका की है। यहां पर बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। अतरौली राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व सीएम कल्याण सिंह का गढ़ रहा है।

बीजेपी ने निर्वतमान चेयरमैन पवन वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था। उनका मुकाबला सपा के वीरेंद्र सिंह लोधी से था। सपा के वीरेंद्र सिंह लोधी 2727 मतों से जीत दर्ज की। सपा उम्मीदवार को 13,242 और भाजपा उम्मीदवार को 10,515 वोट मिले।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में खूब चला योगी का जलवा, 17 नगर निगमों पर खिला कमल

कल्याण सिंह के निधन के बाद पहला निकाय चुनाव
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद यह पहला निकाय चुनाव था। अतरौली कल्याण सिंह का गृहक्षेत्र है। कल्याण सिंह का बेटा राजू एटा से मौजूदा सांसद हैं। सांसद राजवीर सिंह राजू के बेटे संदीप सिंह प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री हैं। ऐसे में उनके बेटे और पोता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। लेकिन, कल्याण सिंह के प्रभाव वाले इलाके में भी भाजपा जीतने में कामयाब नहीं रही।

बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन केशव मौर्य किए थे प्रचार
अतरौली से निर्वतमान चेयरमैन पवन वर्मा का हारना अच्छा संकेत नहीं है। इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। पवन वर्मा के समर्थन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रचार भी किया था। इसके बाद बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं सपा के प्रत्याशी अपने दम पर प्रचार किया था और जीत भी हासिल की।

यह भी पढ़ें: Kunda Nagar Panchayat Result: कुंडा में राजा भैया की प्रत्याशी जीतीं, मीडिया हाउसेज ने चलाई थी हार की खबर