2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के दारोगा की पिस्टल से घायल महिला की मौत, सपा नेता कहा- कहां है बाबा बुलडोजर…

Aligarh News: अलीगढ़ में दारोगा की पिस्टल से गोली लगने की वजह से घायल हुई महिला की मौत हो गई है। 128 घंटे के बाद महिला मौत से जंग हार गई।

2 min read
Google source verification
aligrah_news.jpg

दरोगा की पिस्टल से गोली लगने की वजह से महिला जिंदगी की जंग हार गई।

यूपी के अलीगढ़ में थाने गई महिला को दरोगा की पिस्टल से चली गोली लगी थी। पुलिसकर्मियों ने उसे गंभीर हालत में जेएनएमसी यानी जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुधवार को जवाहरलाल नेहरू यानी जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला जिंदगी की जंग हार गई। महिला की मौत से लोगों में नाराजगी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

वहीं, घटना के बाद आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया था। आरोपी दारोगा मनोज शर्मा के खिलाफ NBW वारंट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

क्या था मामला?
अलीगढ़ कोतवाली ऊपरकोट में 8 दिसंबर को हड्डी गोदाम निवासी हार्डवेयर कारोबारी शकील अहमद की पत्नी इशरत निगार अपने बेटे के साथ पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने के लिए गई थीं। वहां पर इशरत मुंशी का इंतजार कर रही थीं। शस्त्रागार पर मौजूद सिपाही सुदीप ने बिना मैगजीन निकाले ही पिस्टल दारोगा मनोज कुमार को दे दी थी।

दारोगा ने पिस्टल लोड कर ट्रिगर दबा दिया। गोली महिला की कनपटी के पास लगी। इसके बााद आनन फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार को जेएन मेडिकल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली का टुकड़ा निकाल दिया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को महिला की मौत हो गई।

दरोगा को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही है दबिश
गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव सिमावती का निवासी आरोपी दरोगा मनोज फरार है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसके मेरठ के शताब्दी नगर स्थित मकान पर भी पुलिस ने दबिश दी थी। लेकिन वहां पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी दारोगा मनोज कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसी के साथ थाने के हेड मोहर्रिर सुदीप केखिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी दरोगा को पकड़ने में जुटी पुलिस: एसएसपी कलानिधि नैथानी
कलानिधि नैथानी (SSP अलीगढ़) ने कहा कि 8 दिसंबर को थाना अलीगढ़ में एक SI मनोज कुमार शर्मा की पिस्टल से चली गोली से एक महिला जख्मी हो गई थी। इसमें आज एक दु:खद समाचार मिला कि उस महिला की इलाज के बाद मृत्यु हो गई। इस दु:खद सूचना पर समस्त पुलिस बल उनके परिवार के साथ खड़ा है और संवेदना प्रकट करता है। परिवार द्वारा लापरवाह दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके साथ ही 20,000 रुपए का इनाम भी रखा गया है। हमारी टीम लगातार उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

सपा के पूर्व विधायक बोले- बाबा का बुलडोजर कहां है?
इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जमीरुल्लाह खान ने बीजेपी सरकार पर हमला है। मेडिकल कॉलेज पहुंचे जमीरुल्लाह खान ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। अफसोस इस बात का है कि ये पुलिस का आदमी है या एक अपराधी है। ये पुलिस के हाथों में नहीं आ रहा है। मतलब कि ये एक अपराधी है। मैं सरकार से ये सवाल कर रहा हूं कि खाकी में वो एक अपराधी था क्या? अन्य और विभागों में ऐसे कितने लोग हैं? बहुत जगह हमने देखा है कि 24 घंटे के अंदर बाबा का बुलडोजर चल जाता है। अब कहां है वह बुलडोजर। हम सब लोग इंसाफ चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: दरोगा की पिस्टल से चली गोली, कोतवाली आई महिला के सिर में लगी