1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: अलीराजपुर सीट पर प्रदेश में सबसे कम 60.10 फीसदी मतदान, बीजेपी के नागर सिंह चौहान कांग्रेस के मुकेश पटेल हैं आमने सामने

शुक्रवार को मध्यप्रदेश में चुनाव संपन्न हो गया। अलीराजपुर विधान सभा सीट पर प्रदेश में सबसे कम 60.10 फीसदी मतदान हुआ है। अलीराजपुर जिला 2008 में अस्तित्व में आया। जिले के तहत 2 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से एक जोबट और दूसरी अलीराजपुर सीट शामिल है। ये दोनों ही सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं... बीजेपी ने अलीराजपुर सीट से नागर सिंह चौहान को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने मुकेश पटेल को।

2 min read
Google source verification
alirajpur_vidhan_sabha_seat.jpg

शुक्रवार को मध्यप्रदेश में चुनाव संपन्न हो गया। अलीराजपुर विधान सभा सीट पर प्रदेश में सबसे कम 60.10 फीसदी मतदान हुआ है। अलीराजपुर जिला 2008 में अस्तित्व में आया। जिले के तहत 2 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से एक जोबट और दूसरी अलीराजपुर सीट शामिल है। ये दोनों ही सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। अलीराजपुर विधान सभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। जबकि बीजेपी ने अलीराजपुर सीट से नागरसिंह चौहान को उतारा है। यहां से वर्तमान विधायक कांग्रेस के मुकेश रावत हैं। लेकिन 2013 में इस सीट पर भाजपा का कब्जा था, ऐसे में एक बार फिर यहां कांटे की टक्कर है। बीजेपी ने अलीराजपुर सीट से नागर सिंह चौहान को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने मुकेश पटेल को।

किसका रहा कब्जा

अलीराजपुर विधानसभा सीट पर हुए अब तक के चुनावों में 9 बार ये सीट कांग्रेस के कब्जे में गई है। इसके अलावा 3 बार इस पर भाजपा का कब्जा रहा। वहीं 1 बार जनता पार्टी ने जीत हासिल की और सोशलिस्ट पार्टी ने भी यहां पर हुए विधानसभा चुनाव में 2 बार जीत दर्ज कराई। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे मुकेश रावत 82017 वोट पाकर जीते। इसके अलावा बीजेपी के चौहान नागर सिंह को 60055 वोट मिले। दोनों में हार का अंतर 21962 वोट था। साल 2018 के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो 2003, 2008 और 2013 में ये सीट भाजपा के कब्जे में रही।

अलीराजपुर सीट पर कुल वोटर्स

अलीराजपुर सीट पर 2018 के चुनाव में कुल 2,19,278 वोटर्स थे जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,11,319 थी, तो महिला वोटर्स की संख्या 1,07,955 थी। इसमें से कुल 1,51,093 (71.1 फीसदी) वोटर्स ने वोट डाले।

अलीराजपुर विधान सभा सीट का इतिहास

अलीराजपुर में पहली बार विधानसभा चुनाव 1957 में हुआ और यहां से विधायक कांग्रेस के चतरसिंह बने। इसके बाद 1962 भागीरथ भंवर, सोशलिस्ट पार्टी, 1967 छितूसिंह, कांग्रेस, 1972 मगन सिंह पटेल, कांग्रेस, 1977 भगवान सिंह चौहान, बीजेपी,, 1980 मगन सिंह पटेल, कांग्रेस, 1985 मगन सिंह पटेल, कांग्रेस, 1990 मगन सिंह पटेल, कांग्रेस, 1993 मगन सिंह पटेल, कांग्रेस, 1998-1999 मगन सिंह पटेल, कांग्रेस, 1999-2003 वेस्ता सिंह पटेल (रावत), कांग्रेस, 2003 नागर सिंह चौहान, बीजेपी, 2008 नागर सिंह चौहान, बीजेपी, 2013 नागर सिंह चौहान, बीजेपी, 2018 मुकेश रावत, कांग्रेस ने यहां पर जीत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: कांग्रेस का गढ़ रही है ये विधान सभा सीट, इस बार फिर पुराने चेहरों पर दांव
ये भी पढ़ें :mp election 2023 पिछले चुनावों में इस सीट पर रहा था त्रिकोणिय मुकाबला, इस बार कौन मारेगा बाजी?