
BJP MP: मध्यप्रदेश की रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अनीता नागर चौहान के सुर्खियों में होने की वजह उनका एक वीडियो है जिसमें वो खेत में बुवाई करती नजर आ रही हैं। सांसद बनने के बाद इस तरह से खेत में काम कर रही अनीता नागर सिंह चौहान का वीडियो देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है और वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
देखें वीडियो-
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें रतलाम-झाबुआ सीट से भाजपा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान खेत में बुवाई करती नजर आ रही है। उनके साथ एक अन्य महिला व किसान भी है। किसान हल जोत रहा है और पीछे-पीछे चलते हुए अनीता नागर सिंह चौहान व अन्य महिला बीज छिड़कती हुई चल रही हैं। बता दें कि बारिश होने के बाद किसानों ने खेतों में बुवाई का काम शुरु कर दिया है और अलीराजपुर में भी खेतों बुवाई शुरू हो चुकी है, इसी दौरान भाजपा सांसद अनीता नागर अपना वीआईपी अवतार छोड़ गृह ग्राम रामसिंह की चौकी स्थित अपने खेत में देशी अंदाज में नजर आईं।
बता दें कि वीआईपी अवतार छोड़कर खेत में बुवाई कर रहीं भाजपा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान के पति नागर सिंह चौहान मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। आपको बता दें कि 18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन संसद में शपथ ग्रहण के दौरान पहली बार सांसद चुनी गईं अनिता नागर सिंह चौहान पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में पहुंचीं थी। जिसके बाद वे पूरे सदन में आकर्षण का केंद्र बन गईं थीं।
Updated on:
30 Jun 2024 06:47 pm
Published on:
30 Jun 2024 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
