3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे झोलाछाप डॉक्टर को जाल बिछाकर ट्रेन में धरदबोचा

दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा फरार बंगाली डॉक्टर मिल्टन राय को पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले से गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीराजपुर

•

image

Nitin Kumar Chawda

•

Updated: 7 Jun 2018, 5:21 PM IST

aazadnagar news

दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे झोलाछाप डॉक्टर को जाल बिछाकर ट्रेन में धरदबोचा

चंद्रशेखर आजादनगर. दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा फरार बंगाली डॉक्टर मिल्टन राय को पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम जब मेरथा रेलवे स्टेशन पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर भागने की फिराक में था, उसे घेराबंदी कर पुलिस ने हावड़ा जोधपुर ट्रेन में जाल बिछाकर पकड़ा।
चंद्रशेखर आजाद नगर के आसपास के भोले-भाले आदिवासी लोगों को विश्वास में लेकर यह झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान चला रहा था। लोगों के सामने बड़ी-बड़ी डिंगे मारता था। करीब दो वर्ष पूर्व चंद्रशेखरआजाद नगर में फर्जी डिग्री के माध्यम से मरीजों का एलोपैथिक इलाज करता था। इसके कारण कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कार्रवाई के लिए क्लीनिक पर पहुंची तो वहां से फरार हो गया था। फर्जी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।
झोलाछाप डॉक्टर मिल्टन राय को पकडऩे के लिए पुलिस ने पुख्ता योजना बनाई। आरोपित को पकडऩे के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से पुलिस टीम कोलकाता पहुंची। वहां परिजन का पता लगाकर उसके घर जा धमकी, लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने घर के लोगों के यह पता लगा लिया कि इस समय झोलाछाप डॉक्टर मिल्टन राय पाली (राजस्थान) में डेरा डाले हुए है। पुलिस टीम ने बिना देर किए राजस्थान की ओर रुख किया। पुलिस जानकारी के अनुसार सीधे पाली जिले के मेरथा रेलवे स्टेशन पहुंची। डॉक्टर मिल्टन राय को पुलिस की एक्शन की भनक लग गई थी, इस कारण वह वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के जाल को तोड़ नहीं सका। वह हावड़ा जोधपुर ट्रन से भागने वाला था, लेकिन पुलिस टीम ने उसी ट्रेन डॉक्टर मिल्टन राय को गिरफ्तार कर लिया। उसकी भागने की साजिश पुलिस ने फेल कर दी।
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जोबट के निर्देशन में, थाना प्रभारी पीके मुवेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी । टीम के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए उप निरीक्षक बीएस अमलियार, आरक्षक दिलीप चौहान, आरक्षक मुकेश अमलियार, आरक्षक रवि जमरा को एसपी विपुल श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।