
MP Congress MLA Son Hit MP Police Try to Murder FIR Filed(फोटो सोर्स: पत्रिका)
MP Police: जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल के पार्षद बेटे (MP Congress MLA Son) पुष्पराज सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उस पर दो पुलिसकर्मियों (MP Police) को जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज (FIR Filed) किया गया है। आरोप है कि 13 जुलाई की रात आलीराजपुर के इंदिरा गांधी चौराहा पर गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को उन्होंने तेज रफ्तार एसयूवी से कुचलने (MP Congress MLA Son Hit MP Police) की कोशिश की।
पुलिसकर्मी राकेश अनारे और राकेश गुजरिया ने ऐन वक्त पर भागकर जान बचाई, लेकिन गिरने से घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ।
पुलिस (MP Police) ने घटना के दो दिन बाद मंगलवार को पीड़ित जवानों के बयान पर पुष्पराज सिंह पर हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
एसपी ने उसकी तलाश के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। गौरतलब है कि पुष्पराज पर पहले भी सितंबर 2024 में एक युवती की आत्महत्या के बाद हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसे गुजरात से गिरफ्तार किया गया था।
मंगलवार को कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा-पुष्पराज पर हत्या के प्रयास की धारा को वे कोर्ट में चुनौती देंगे। बताया-रात में पुष्पराज दोस्त को छोड़कर लौट रहा था, बस स्टैंड चौराहा पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। पुलिसकर्मियों की ओर वाहन ले जाने का आरोप गलत है। भाजपा के दबाव में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
Updated on:
16 Jul 2025 12:01 pm
Published on:
16 Jul 2025 12:01 pm
