23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज सपा जिला अध्यक्ष समेत अटाला बवाल में गिरफ्तार जावेद पंप के बेटा-बेटी से मुलाकात किए अखिलेश यादव, रखी अपनी बात

मुलाकात की फ़ोटो पोस्ट करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने अपनी पोस्ट में जेल में बंद जावेद पंप को भाजपा के जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाला करार दिया है। यह भी लिखा है कि परिवार ने अखिलेश यादव को उनकी मदद के लिए आभार जताया। अखिलेश यादव ने भविष्य में भी हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 15 Sep 2022, 1:41 PM IST

प्रयागराज सपा जिला अध्यक्ष समेत अटाला बवाल में गिरफ्तार जावेद पंप के बेटा-बेटी से मुलाकात किए अखिलेश यादव, रखी अपनी बात

प्रयागराज सपा जिला अध्यक्ष समेत अटाला बवाल में गिरफ्तार जावेद पंप के बेटा-बेटी से मुलाकात किए अखिलेश यादव, रखी अपनी बात

प्रयागराज: 10 जून को हुए प्रयागराज अटाला में बवाल के मुख्य आरोपी मास्टर माइंड जावेद पंप के बेटे उमाम और बेटी सुमैया ने लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करके अपनी बात रखी हैं। दोनों ने सपा प्रमुख से आपबीती बताई है। प्रयागराज समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने उन दोनों की मुलाकात अखिलेश यादव से कराने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो भी पोस्ट की है।

सपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की फ़ोटो किया पोस्ट

जावेद पंप के बेटी और बेटे की सपा प्रमुख के साथ फोटो सपाइयों ने फेसबुक पर पोस्ट की है। इसके अलावा मुलाकात की फ़ोटो पोस्ट करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने अपनी पोस्ट में जेल में बंद जावेद पंप को भाजपा के जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाला करार दिया है। यह भी लिखा है कि परिवार ने अखिलेश यादव को उनकी मदद के लिए आभार जताया। अखिलेश यादव ने भविष्य में भी हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज से लखनऊ और गोरखपुर का सफर हो होगा आसान, वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू

बवाल के बाद उन्हें गिरफ्तार करके कार्रवाई की गई

रासुका के आरोपी जावेद पंप जेल में बंद है। 10 जून के बवाल के बाद उन्हें गिरफ्तार करके कार्रवाई की गई। जावेद पंप का मकान भी ध्वस्त कर दिया गया है। प्रयागराज में हुए बवाल में पुलिस ने करेली और खुल्दाबाद थाने में तीन मुकदमों में सैकड़ों लोगों को नामजद किया और 98 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग