24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: एबीवीपी संगठन के छात्रों ने फीस वृद्धि के विरोध में किया तालाबंदी, जमकर की नारेबाजी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10 सूत्रीय मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के छात्रों द्वारा फीस वृद्धि वापस लेने सहित 10 मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर एक बाद पुलिस बल का प्रयोग भी किया गया लेकिन वह शांत नहीं हुए। इसके बाद दो दिन पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय को कुछ देर के लिए बंद करा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 26 Sep 2022, 12:58 PM IST

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: एबीवीपी संगठन के छात्रों ने फीस वृद्धि के विरोध में किया तालाबंदी, जमकर की नारेबाजी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: एबीवीपी संगठन के छात्रों ने फीस वृद्धि के विरोध में किया तालाबंदी, जमकर की नारेबाजी

प्रयागराज: पिछले 20 दिनों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध छात्रों का आंदोलन जारी है। सभी छात्र संगठन एक जुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को फीस वृद्धि को लेकर डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ता उग्र हो गए। सुबह 8:00 बजे ही परिसर में तालाबंदी कर दी। केपीयूसी गेट लाइब्रेरी गेट छात्रसंघ भवन गेट सहित विश्वविद्यालय में प्रवेश के सभी रास्तों पर ताला जड़ दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए जा रहे छात्रों को अंदर घुसने नहीं दिया। इसके बाद तालाबंदी की सूचना एसडीएम सिटी को मिली तो मौके पहुंचकर ताला तोड़वाकर गेट खोला। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

10 सूत्रीय मांग को लेकर जारी है आंदोलन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10 सूत्रीय मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के छात्रों द्वारा फीस वृद्धि वापस लेने सहित 10 मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर एक बाद पुलिस बल का प्रयोग भी किया गया लेकिन वह शांत नहीं हुए। इसके बाद दो दिन पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय को कुछ देर के लिए बंद करा दिया था। फिर छात्रों ने चेतावनी दी थी कि फीस वृद्धि वापस ना होने पर परिसर को भी बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि का विरोध: आमरण अनशन पर बैठे आक्रोशित छात्रों ने शिक्षा मंत्री का फुंका पुतला

छात्रों ने तालाबंदी करके किया विरोध

सोमवार को सुबह-सुबह आक्रोशित छात्रों ने फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी कर दिया। कुछ देर विरोध प्रदर्शन करने के बाद छात्रों ने केपीयूसी गेट और इसके बाद छात्र संघ गेट सहित विभिन्न द्वारों को बंद कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद छात्र नारेबाजी कर फीस वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि अब ताला तभी खुलेगा जब विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि का अपना निर्णय वापस लेगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग