24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीस वृद्धि का विरोध: आमरण अनशन पर बैठे आक्रोशित छात्रों ने शिक्षा मंत्री का फुंका पुतला

400% की वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे पांच सदस्य छात्रों में छात्र नेता अजय यादव सम्राट, विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई अखिलेश यादव, अजय पांडेय बागी, सास्वत नितिन भूषण, सिद्धार्थ गोलू हैं। आंदोलन को समर्थन देने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत यादव, भदोही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन दुबे, प्रभारी कांग्रेस इलाहाबाद वसीम अंसारी पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 26 Sep 2022, 12:45 PM IST

फीस वृद्धि का विरोध: आमरण अनशन पर बैठे आक्रोशित छात्रों ने शिक्षा मंत्री का फुंका पुतला

फीस वृद्धि का विरोध: आमरण अनशन पर बैठे आक्रोशित छात्रों ने शिक्षा मंत्री का फुंका पुतला

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 795 दिन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 20वां दिन भी जारी है। 400% की वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे पांच सदस्य छात्रों में छात्र नेता अजय यादव सम्राट, विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई अखिलेश यादव, अजय पांडेय बागी, सास्वत नितिन भूषण, सिद्धार्थ गोलू हैं। आंदोलन को समर्थन देने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत यादव, भदोही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन दुबे, प्रभारी कांग्रेस इलाहाबाद वसीम अंसारी पहुंचे।

400% फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में आक्रोशित छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फुंका। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदिल हमजा व छात्र नेता सत्यम कुशवाहा ने कहा कि सरकार के इशारे पर गांव गरीब खेत खलियान से आने वाले बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का प्रयास क्या जा रहा है। फीस वृद्धि का यह तुगलकी फरमान भाजपा सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित है। जिसमें सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों को लोन दिये जाने की बात कही गई। जिसका परिणाम यह होगा कि देश का गरीब तबका शिक्षा से वंचित हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में मानसून ने दी दस्तक, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान

इस दौरान छात्र नेता हरेंद्र यादव, अमित द्विवेदी, यशवंत, विजय कांत यादव, राहुल पटेल, जितेंद्र धनराज, नवनीत यादव, मुबाशिर हारून, आकाश, सुधीर क्रांतिकारी, आयुष प्रियदर्शी, चंद्रशेखर चौधरी, शिवबली यादव, मो. अशफाक, सलमान अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग