प्रयागराज

प्रयागराज में एटीएस खंगाल रही है अटाला बवाल का कनेक्शन, कहा से की जा रही थी फंडिग

लखनऊ सहित अन्य शहरों में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई के बाद मिले निर्देश के आधार पर शहर में ATS ने छानबीन शुरू कर दी है। अटाला में हुए बवाल और इससे पहले रोशन बाग में हुए धरना प्रदर्शन के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के बाद प्रयागराज में भी बवाल के बाद PFI की ओर से बात फंडिंग की बात कही जा रही थी लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी थी।

less than 1 minute read
प्रयागराज में एटीएस खंगाल रही है अटाला बवाल का कनेक्शन, कहा से की जा रही थी फंडिग

प्रयागराज: आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम प्रयागराज पहुंचकर अटाला बवाल का कनेक्शन पता लगाने में जुटी है। एटीएस की टीम प्रयागराज में भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का कनेक्शन खंगालने में जुट गई है। एटीएस की एक टीम पुराने शहर के करेली, रोशनबाग खुल्दाबाद, शाहगंज, चौक सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में गोपनीय तरीके से सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस मामले में अबतक टीम ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

कई शहरों में छानबीन शुरू

लखनऊ सहित अन्य शहरों में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई के बाद मिले निर्देश के आधार पर शहर में ATS ने छानबीन शुरू कर दी है। अटाला में हुए बवाल और इससे पहले रोशन बाग में हुए धरना प्रदर्शन के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के बाद प्रयागराज में भी बवाल के बाद PFI की ओर से बात फंडिंग की बात कही जा रही थी लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी थी। खुफिया एजेंसी भी अपने स्तर पर जानकारी करते हुए एटीएस को साझा कर रही है।

क्या आतंकी कनेक्शन है प्रयागराज का

अटाला बवाल का प्रयागराज में आतंकवादी गतिविधियों से कनेक्शन भी गहरा है। वलीउल्लाह का नाम तो देश भर में सुर्खियों में रहा है जिसने वाराणसी बम ब्लास्ट की फूलपुर में अपने ठिकाने पर साजिश रची थी। वाराणसी ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। इसके अलावा पिछले साल करेली के शख्स जीशान भी आतंकी गतिविधियों में पकड़ा गया था। ऐसे में यहां एटीएस की सक्रियता बढ़ी है। अब अटाला बवाल को लेकर गोपनीय जांच शुरू है।

Published on:
22 Sept 2022 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर