
6 जनवरी यानी पौष पूर्णिमा के दिन से कल्पवास शुरू हो गया। कई साधु संत दूर दूर से यहां पर पहुंच चुके हैं। 1 महीने कल्पवास करेंगे। ये लोग प्रतिदिन मां गंगा का स्नान करके भगवान का ध्यान लगाएंगे। कुछ बाबा अपने पहनावे और हुलिया के लिए चर्चा में बने हुए हैं।
प्रयागराज मेले में एक साधु का दाड़ी लोगों के लोग आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। लोग उसे देखकर हैरान हैं। आपने कई साधु-संतो के लंबे-लंबे बाल और दाड़ी देखे होंगे।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, 89 साल की उम्र ली अंतिम सांस
साधु की दाढ़ी 2.27 मीटर
हम आप सभी को एक ऐसे साधु के बारे में बताते हैं। जो बाबा जी के नाम से मशहूर एक संत हैं। वह भी प्रयागराज के माघ मेले में आए हुए हैं। बाबाजी की दाढ़ी 2.27 मीटर है। बाबा जी के मुताबिक पिछले करीब 25 वर्षों से उनकी दाढ़ी इसी तरह है। उनके मुताबिक दाढ़ी को संवारने और नहाने में ढाई घंटा लगता है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है बाबा की दाड़ी
बाबा जी का दावा है कि उनकी दाढ़ी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर दर्ज है, जबकि पहले नंबर पर किसी विदेशी व्यक्ति की दाढ़ी है, जिसकी लंबाई 2.52 मीटर है। बाबा जी माघ मेले में जिस तरफ जाते हैं। लोग उनकी दाड़ी को ही देखते हैं। कुछ लोग तो उनकी दाड़ी को छूने के प्रयास करते हैं। बाबा इस सब की बिना परवाह किए मेले में एक दम मस्त होकर घूमते हैं।
Updated on:
08 Jan 2023 11:25 am
Published on:
08 Jan 2023 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
