17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता हुए सक्रिय

महानगर अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगेगा। 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सभी मंडलों में लगेगा। 19 को जिला स्तर पर मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 20 सितंबर को प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 21 सितंबर को मंडल स्तर पर अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान चलेगा।

2 min read
Google source verification
प्रयागराज निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता हुए सक्रिय

प्रयागराज निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता हुए सक्रिय

प्रयागराज: नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब नए सिरे से जनता के बीच पहुंच रही है। जनता से सीधा जुड़ाव करने में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जुटे हैं। इसके लिए विभिन्न मोहल्लों में सार्वजनिक आयोजनों को बढ़ाया जा रहा है। उसमें आमजन को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक संगठन की ओर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व और व्यक्तित्व को लेकर प्रदर्शनी आदि भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही निकाय चुनाव की तैयारी भी शुरू हो जाएगी।

निकाय चुनाव में भाजपा होगी सबसे आगे

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से दो अक्‍टूबर तक संगठन के सेवा पखवारा में जनहित के कार्य होंगे। लोगों से अधिक से अधिक संवाद की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

वार्डों में होगी रक्तदान शिविर का आयोजन

महानगर अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगेगा। 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सभी मंडलों में लगेगा। 19 को जिला स्तर पर मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 20 सितंबर को प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 21 सितंबर को मंडल स्तर पर अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान चलेगा।

यह भी पढ़ें: गांव-गांव में विश्व हिंदू परिषद की समिति का हो निर्माण- केंद्रीय मंत्री विहिप

इसके साथ ही 22 सितंबर को कैच द रेन के अंतर्गत जल संरक्षण जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। फिर इसके बाद 23 सितंबर को लोकल फार वोकल कार्यक्रम के तहत वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडक्ट से जनमानस को जोड़ने के लिए प्रदर्शनी एवं विक्रय केंद्र लगाए जाएंगे। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सीधे जनता से रूबरू होने का मौका मिलेगा।