8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का काफिला हुआ भीषण हादसे का शिकार ,घायलों को कराया गया भर्ती ,नंदी …

भदोही में हुई दुर्घटना , समर्अथकों और अधिकारीयों में मचा हडकम्प

2 min read
Google source verification
Cabinet minister Nand Gopal Nandi convoy became victim of a accident

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का काफिला हुआ भीषण हादसे का शिकार ,घायलों को कराया गया भर्ती ,नंदी ...

प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट बनारस से प्रयागराज आते समय आधी रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एस्कॉर्ट चालक समेत तीन सिपाही घायल हो गए हैं। जिन्हें औराई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दुर्घटना में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत अन्य लोग सही सलामत बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़े-वंदे भारत का एसी फेल , गुस्साए यात्री रेलवे अधिकारी को अपने साथ ले गये , मंत्रालय तक पंहुचा मामला
जानकारी के मुताबिक नंदी का काफिला रात बारह बजे के करीब वाराणसी से सड़क मार्ग से होते हुए प्रयागराज आ रहा था। रास्ते में भदोही के औराई थाना क्षेत्र स्थित कटका स्टेशन के सामने काफिले के आगे चल रहा एस्कॉर्ट वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। जिसके बाद काफिले में चल रहे लोग अलर्ट हुए और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को सुरक्षित किया।


जानकारी के मुताबिक एस्कॉर्ट में चल रहे ड्राइवर अखंड सहित तीन सिपाही घायल हो गए हैं। इसके बाद मंत्री व उनकी सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में फंसे तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने खुद इसकी जानकारी पुलिस के आलाअधिकारीयों को दी।सूचना पर पुलिस औराई मौके पर पहुंची। घायलों को औराई अस्पताल ले जाया गया चालक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दोनों सिपाहियों को प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है इसके बाद मंत्री अपने काफिले समेत शहर के लिए देर रात रवाना हुए है। औराई पुलिस के मुताबिक चालक के सिर में चोट आई है। जिस पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य दो सिपाहियों को सामान्य चोट है जिनका इलाज किया जा रहा है। बता दें की भदोही में मंत्री के काफिले के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर ने हडकम्प मच गया। नंदी के समर्थक भदोही के लिए रवाना हुए तो वही घर वाले भी परेशान रहे बता दें भदोही क्षेत्र विधायक विजय मिश्र का है और उनकी अदावत मंत्री नंदी से जग जाहिर है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग