28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

19 फरवरी को प्रयागराज में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

यूपी के प्रयागराज में 19 फरवरी को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सेजगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
dhirendra_krishna_shastri.jpg

प्रयागराज में होने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 फरवरी को पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज में अपना दिव्य दरबार लगाएंगे। यह कार्यक्रम प्रयागराज जिले के यमुनापार के मेजा तहसील स्थित कुंवरपट्टी गांव में होगा। कार्यक्रम के आयोजन भाजपा नेता एवं जनसेवक इंद्रदेव शुक्ला राजू भैया ने बताया कि सोना भवन स्थित मां शीतला के दरबार में हर वर्ष कृपा माहोत्सव मनाया जाता है। यह महोत्सव पांच दिवसीय होता है। इस साल यह कृपा महोत्सव १७ फरवरी से शुरू हो रहा है। 19 फरवरी को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। इसके अलावा इसी दिन 21 गरीब कन्याओं का विधि विधान से सामुहिक विवाह भी कराया जाएगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री २१ जोड़ों को अपना आशिर्वाद भी देंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी कर रहा तैयारी
प्रयागराज में होने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम काफी बड़ा होगा। जिसमें लाखों लोगों के पहुंचाने का अनुमान है। आयोजन समिति द्वारा इस कार्यक्रम के लिए लगभग 50 बीघे का मैदान बनाया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लागातार कार्यक्रम स्थल और रूट की निगरानी करते हुए प्लान तैयार किया जा रहा है।

एक वर्ष पूर्व भी इसी गांव में सजा था दिव्य का दरबार
साल २०२३ में भी पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सजा था। जहां लाखों लोगों का सैलाब उमड़ा था। उस बार दिव्य दरबार में दस लोगों की अर्जी लगी थी। अर्जी लगाने के लिए प्रयागराज के अलावा कई जिलों से लाखों लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे।