3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में गोलीकांड: घायल ने बताई घटना का सच, चारों तरफ से घेरकर हमलावरों ने मारी थी गोली

छानबीन में पुलिस को मिले तथ्य के आधार पर गद्दोपुर में 10 बिस्वा भूमि के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के पीड़ितों ने जानकारी दी है कि जैद जावेद और अन्य कई अन्य लोग मिलकर गोली मारी है। इसके साथ जमीन विवाद को लेकर कई बार पुलिस तक मामला पहुंचा था।

2 min read
Google source verification
प्रयागराज में गोलीकांड: घायल ने बताई घटना का सच, चारों तरफ से घेरकर हमलावरों ने मारी थी गोली

प्रयागराज में गोलीकांड: घायल ने बताई घटना का सच, चारों तरफ से घेरकर हमलावरों ने मारी थी गोली

प्रयागराज: गंगापार इलाके में दिन दहाड़े स्कार्पियो को घेरकर बरसाईं गोलियां चलने से ईंट-भट्ठा मालिक की मौके पर ही मौत हो गई और दो की हालत नाजुक है। फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। स्कार्पियो में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की खोज में जुट गई है।

जाने कैसे जान बचाई मुद्दसिर ने

अस्पताल में भर्ती घायल मुद्दसिर ने जानकारी दी कि वह ईट भट्ठा काम देखने के बाद जब वह घर की ओर रहा था तो तभी रास्ते में ताक लगाए बैठे हमलावर बदमाशों ने हथियार से लैस कार के सामने आए और बिना किसी बात किए लगातार गोली चलाने लगे। कुछ समझ पाता कि आगे बैठे मेरे भाई को सिर पर गोली लगी और पीछे बैठे साथी को गोली लग गई। इतने में मैं कार से उतरकर भागने लगा तो वह गोली मारी और पैर पर गोली लगी से गिर गया। गांव वालों ने जब हमलावरों की तरफ दौड़े तो वह फरार हो गए।

कई राउंड चलाई थी गोली

पुलिस ने जानकारी दी कि गोली लगने से मबस्सिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुदस्सिर और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों को भी कई गोलियां लगी हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके घाट ही गोलीकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। बदमाशों ने कई राउंड गोली चलाई थी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में गोलीकांड: जमीनी विवाद के चलते तीन युवकों को मारी गोली, हमलावर फरार

10 बिस्वा भूमि विवाद का मामला