12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस टीम पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी

पुलिस के जबाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली, जबकि दूसरा मौके से भागने से हुआ सफल

2 min read
Google source verification
Firing on Police in Allahabad

पुलिस टीम पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

इलाहाबाद. देर शाम शहर के धूमनगंज थाना अन्तर्गत बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रभारी निरीक्षक थाना धूमनगंज को झलवा क्षेत्र में कुछ बदमाशों के होने की जानकारी मिली जिस पर प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर दबिश देने गई। पुलिस फोर्स को देखकर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में बैठे प्रभारी निरीक्षक और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शरू कर दी। बदमाशो की इस वारदात से इलाके में दहशत है। घटना के बाद पुलिस हर संदिग्ध को उठा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही धूमनगंज थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ झलवा क्षेत्र में दबिश देने पहुंचे वैसे ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के गोलीबारी में प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज बाल बाल बचे और गोली जीप की जाली और बोनट में जा फंसी। इस बीच पुलिस ने भी पोजिशन संभाली और घेर कर जवाबी फायरिंग शुरू की। जबाबी गोलीबारी एक बदमाश को गोली लगी और एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती करवा कर उसका इलाज कराया जा रहा है। और दूसरे बदमाश को ढूंढने के लिए पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने युवक को थाने में बंद कर जानवरों की तरह पीटा, मौत

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया अपराधी छोटू पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम पहले से घोषित किया था। यह फरार चल रहा था। इस पर जिले के कई थानों में गम्भीर मामलो में मुकदमा दर्ज है। पुलिस सूत्रों की माने तो फायरिंग कर फरार हुआ दूसरा अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा जो पेसी के दौरान पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विवि की वेबसाइट पाकिस्तानियों ने हैक की, इसके पहले भी कई संस्थानों पर हो चुका है साइबर अटैक

लखनऊ में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद से हरकत में आयी पुलिस को इन अपराधियो की संदिग्ध हालात में होने की सूचना थी। जिस पर पुलिस ने यह एक्शन लिया। बता दें कि इसके पहले पुलिस मुख्यालय के सामने हत्या कर के बदमाशो ने सनसनी फैला दी थी और अब पुलिस टीम पर ही गोली चला कर एक बार प्रशासन को खुली चुनौती दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।