6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने नहीं दिलाया सूट तो बीच बाजार में महिला ने शौहर को दे डाली तलाक देने की धमकी, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

पति और पत्नी की लड़ाई झगड़े आम बात होती है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे झगड़े सामने आ जाते हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ताजा मामला है बागपत का जहां पर महिला को पति ने सूट नहीं दिलाया तो बीच बाजार में तलाक देने की धमकी दे डाली। सूट लेने के जिद पर अड़ी महिला ने पति को अपने ही परिजनों से पिटवा भी दिया।

2 min read
Google source verification
पति ने नहीं दिलाया सूट तो बीच बाजार में महिला ने शौहर को दे डाली तलाक देने की धमकी, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

पति ने नहीं दिलाया सूट तो बीच बाजार में महिला ने शौहर को दे डाली तलाक देने की धमकी, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

बागपत: पति और पत्नी के रिश्ते में कब किस बात पर दरार आ जाए इसे किसी ने भी सोचा नहीं होगा। कभी मायके जाने के जिद पर दरार पड़ जाती है तो कभी शक की वजह होती है, लेकिन अब पत्नी का शौक पूरा नहीं हुआ तो पति को तलाक देने के लिए महिलाएं तैयार हो जा रहीं है। पति और पत्नी के बीच बेहद करीब और नाजुक रिश्ता अब तो पांच सौ या फिर एक हजार रुपए के सूट की कीमत पर टूटने लगा है। ताजा मामला बागपत का है, जहां पर एक महिला ने साप्ताहिक बाजार में शौहर से सूट दिलाने की मांग कर दी, सूट की कीमत कुछ अधिक थी तो उसने बाद में दिलाने को कह दिया।

इसी बात पर आग-बबूला बेगम ने बाजार में हंगामा कर दिया और तलाक की धमकी देने लगी।जब पति ने पत्नी को उससे घर चलने को कहा तो मायके गई और स्वजनों को लेकर आ गई। जहां पर स्वजनों के साथ पति की पिटाई भी कर दी। पुलिस तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि परिवार का मामला है, तहरीर मिली है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दुखद है इन दोनों महिला सपा विधायकों की राजनीति का सफर, जाने कैसे पति की मौत के बाद संभाली विरासत, शादी के महज नौ दिन बाद मिट गया था सिंदूर

साप्ताहिक बाजार में हुआ हंगामा

बागपत जिले विधानसभा चुनाव के बाद साप्ताहिक बाजार लगा तो जनपद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी भीड में एक महिला अपने पति से झगड़ने लगी। जब हंगामा हुआ तो महिला सूट न दिलाने को लेकर पति बरसाती रही और जब पति ने समझने की कोशिश किया तो उसने पति को तलाक देने की धमकी दे डाली। सूट का दाम अधिक होने की वजह से शौहर ने बाद में दिलाने को कहा तो पत्नी और भड़की। सरे बाजार में उसने पति ना सिर्फ तमाशा बनाया, बल्कि भरे बाजार यह भी कह दिया कि या तो सूट दिलाओ या तलाक दे दो।

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि मामले में दूसरे आरोपी संदीप तिवारी की जमानत अर्जी खारिज, जाने कोर्ट ने क्या कहा

उस दौरान पति ने समझाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी मायके पहुंच गई। इसके बाद महिला ने अपने घर वालों से बोलकर पति को पिटवा दिया। पीड़ित पति ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को लिखित दिया है।