21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yash Dayal: आप एक चैंपियन हैं…, 5 छक्के खाने वाले यश दयाल का KKR ने ऐसे बढ़ाया हौसला

Yash Dayal IPL 2023: केकेआर के रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस के यश दयाल के खिलाफ लगातार 5 छक्के उड़ा न सिर्फ केकेआर को जीत दिलाई, बल्कि अपने साथी को सबसे बड़ा जख्म भी दे दिया।

2 min read
Google source verification
KKR encouraged Prayagraj cricketer who hit 5 sixes

कोलकाता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यश दयाल की तस्वीर शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया है।

आईपीएल 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला एक दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर को जीत के लिए आखिरी 6 गेंद में 29 रन चाहिए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के छोटे कद के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर केकेआर को रोमांचक जीत दिला दी। जब हर कोई रिंकू-रिंकू कर रहा था, इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने यश दयाल के लिए कुछ ऐसा किया कि सबका दिल जीत लिया।

दरअसल, कोलकाता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यश दयाल की तस्वीर शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया है। केकेआर ने लिखा, 'चिन अप, लैड। बस ऑफिस में एक मुश्किल दिन, ऐसा क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ भी होता है। आप एक चैंपियन हैं, और जबरदस्त वापसी करने वाले हैं।'

यह भी पढ़ें: Yash Dayal: जिसे रिंकू सिंह के 5 छक्के ने बनाया 'विलेन', दोनों में ये है रिश्ता

इरफान पठान ने हौसला बढ़ाया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने यश के लिए ट्विटर लिखा है कि, "यश दयाल आज के गेम को वैसे ही भूल जाओ जैसे तुम आगे बढ़ने के लिए मैदान पर बिताए अच्छे दिन भूलते हो। अगर आप स्ट्रॉन्ग रहे तो चीजों को बदल सकते हैं।"

बता दें कि 25 वर्षीय यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में 17.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 69 रन लुटाए हैं। यश को दिसंबर में बांग्लादेश में खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्काड में भी शामिल किया गया था। आईपीएल 2022 में इस लेफ्ट आर्म गेंदबाज ने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा था।

प्रयागराज के रहने वाले हैं यश दयाल
यश उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। वह यूपी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी थी। यश ने मदन मालवीय क्रिकेट अकादमी, इलाहाबाद से 15 साल की उम्र में क्रिकेट पढ़ना शुरू किया था। वहीं उनके पिता चंद्रपाल भी अपने जमाने के एक तेज गेंदबाज हुआ करते थे।

दोस्त हैं रिंकू और यश
दरअसल, रिंकू सिंह और यश दयाल दोनों ही डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों ही खिलाड़ी टीममेट भी रह चुके हैं। वहीं जब हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर बड़ी जीत दर्ज की थी। तो रिंकू ने इंस्टाग्राम पर उसके लिए एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर वह जीत की अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।

उसी पोस्ट पर यश दयाल ने भी कॉमेंट किया था और रिंकू को एक बड़ा खिलाड़ी बताया था, जिस पर रिंकू ने रिएक्ट भी किया था। यश का यह कॉमेंट देखकर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।