
आलोक मौर्या अपना पक्ष रखने के लिए आज प्रयागराज के फैमली कोर्ट में पहुंचे हैं।
PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद की चर्चा चारों तरफ हो रही है। जो देखो वही इन दोनों के बारें बात कर रहा है। इस बीच दोनों के मामले को लेकर अदालती कार्यवाही भी चल रही है। बताया जा रहा है कि आज प्रयागराज के परिवार कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है, जहां पर आलोक मौर्य अपना पक्ष बताने के लिए पहुंचे हैं।
बता दें कि साल 2010 में ज्योति और आलोक की शादी हुई थी। आलोक मौर्य 2009 में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी पद पर नियुक्त हुए थे। आलोक मौर्य का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को PCS की तैयारी करने में पूरी मदद की। पढ़ाई-लिखाई में जो खर्च लगा वह उन्होंने दिया। इसके अलावा उनकी पढ़ाई के लिए कर्ज तक लेना पड़ा।
2015 में ज्योति बनी थी पीसीएस अधिकारी
आलोक का ज्योति पर आरोप है कि 2015 में वह पीसीएस अधिकारी बन गई। इसके कुछ समय बाद उनका अफेयर होमगार्ड के जिला कमांडेंट मनीष दुबे से हो गया। आलोक ने यहां तक आरोप लगाया कि दोनों मिलकर उनकी हत्या कराना चाहते हैं। वहीं जानकारी के अनुसार आलोक के आरोपों पर होमगार्ड विभाग में जांच पूरी हो गई है।
उधर, पिछले दिनों इस विवाद पर बारे में बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका मामला फैमली कोर्ट में चल रहा है। यह पति-पत्नी का मामला है और उन्हें जो कुछ कहना है कोर्ट में ही कहेंगी। मंगलवार को इस मामले सुनवाई के लिए आलोक मौर्य कोर्ट पहुंचे थे।
ज्योति से माफी मांगने को तैयार हैं आलोक
पिछले दिनों आलोक मौर्य ने कहा था कि वह अपनी पत्नी ज्योति मौर्या के साथ रहकर जिंदगी बिताना चाहते हैं। वह ज्योति से माफी मांगने को भी तैयार हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि माफी मांगने से उनका परिवार टूटने से बच जाता है तो वह हर तरह से माफी मांग लेंगे।
वहीं, ज्योति मौर्या ने आलोक और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज कराया है। उन्होंने आलोक पर आरोप लगाया है कि वह फॉरच्यूनर कार की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि आलोक ने उनके वाट्सएप को हैक करके फोटो को एडिट करने के बाद वीडियो बनाई थी। ज्योति ने ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया है।
Updated on:
11 Jul 2023 03:45 pm
Published on:
11 Jul 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
