
Nikay chunav 2023
Nagar nikay chunav 2023: उत्तर प्रदेश में गुरूवार को निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। नौ मण्डलों के 37 जिलों में आज मतदान जारी है। इनमें 10 नगर निगम, 704 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच प्रयागराज पुलिस ने तीन संदिग्ध बुर्का पहनी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी आधार भी बरामद किया गया है।
पुलिस कर रही पूछताछ
आपको बता दें कि गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं करेली थाना क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची थीं। डीजीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि किसी महिला ने इन्हें ये कार्ड बांटे थे। कार्ड बांटने वाली महिला की तलाश की जा रही है और इनसे सवाल जवाब किया जा रहा है। जांच के बाद इनके विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
शक होने पर की गई जांच
मतदान केंद्र तैनात कर्मचारियों ने शक के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रोक कर चेक किया, उनके वोटर आईडी कार्ड ओर आधार कार्ड की जांच जिसमें फर्जी आधार कार्ड पाया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ा लिया और पूछताछ कर रही है।
Updated on:
04 May 2023 05:18 pm
Published on:
04 May 2023 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
