
प्रयागराज में हुए दो सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बिहार से आए गैंग करते थे दुष्कर्म, लूट और हत्या, सात हत्यारोपी गिरफ्तार
प्रयागराज: प्रयागराज में हुए दो बड़े सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फाफामऊ गोहरी में हुए एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या और थरवई थाना क्षेत्र में हुए एक परिवार के पांच लोगों की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी हो गई है। सातों आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दिया कि पकड़े गए आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। वह प्रयागराज में गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी
बुधवार के भोर में पुलिस से बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बदमाशों के गैंग ने पुलिस पर गोली चलाई तो जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल समेत कुल सात की गिरफ्तारी हुई है। ये सभी बदमाश सामूहिक हत्याकांड में शामिल थे। एडीजी प्रेम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बारे में गहराई से पूछताछ करने में सामूहिक हत्याकांड का जुर्म स्वीकार कर लिया है। यह आरोपी 2021 नवंबर में हुए फाफामऊ गोहरी और थरवई में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने में शामिल थे।
फाफामऊ क्षेत्र को बनाया था केंद्र बिंदु
एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए सातों आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले वह फाफामऊ क्षेत्र में मीठ और शराब पीते थे। इसके बाद देर रात गिरोह बनाकर हत्याकांड जैसे घटना को अंजाम देते थे। फाफामऊ क्षेत्र में रहकर प्लानिंग करते थे। बिहार गैंग के लोगों में से सात की गिरफ्तारी हो गई है।
फाफामऊ गोहरी और थरवई हत्याकांड को दिया अंजाम
बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद से प्रयागराज पुलती को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के गंगापार में फाफामऊ के गोहरी में एक ही परिवार के चार लोगों की और थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का राजफाश किया है। यह बदमाश देर रात गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते थे।
बदमाशों और पुलिस के बीच चली कई राउंड गोली
लगातार हो रहे सामूहिक हत्याकांड के बाद से जिले के गंगापार इलाकों में पुलिस ने डेरा जमा लिया था। देर से लेकर सुबह तक गस्त देने वाली पुलिस टीम से बुधवार की सुबह भोर में गस्त के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध रूप में दिखे आरोपियों को पुलिस ने रोका। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस से घिरा पाकर आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में तीन अपराधियों को गोली लग गई। पुलिस टीम ने मौके से घायल तीन बदमाशों समेत सात अपराधियों को दबोच लिया।
Published on:
04 May 2022 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
