27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़, तीन को लगी गोली, सात गिरफ्तार

बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद से प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के गंगापार में फाफामऊ के गोहरी में एक ही परिवार के चार लोगों की और थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का राजफाश किया है। यह बदमाश देर रात गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते थे।
2 min read
Google source verification
प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़, तीन को लगी गोली, सात गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़, तीन को लगी गोली, सात गिरफ्तार

प्रयागराज: प्रयागराज में देर रात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। बदमाशों के गैंग ने पुलिस पर गोली चलाई तो जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल समेत कुल सात की गिरफ्तारी हुई है। ये सभी बदमाश सामूहिक हत्याकांड में शामिल थे। 2021 नवंबर में हुए फाफामऊ गोहरी और थरवई में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। यह मुठभेड़ पुलिस ने बुधवार की भोर थरवई थाना क्षेत्र में हुई। जहां पर सात बदमाश गैंग बनाकर किसी अन्य घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों गोली लगने से घायलों समेत सात की गिरफ्तारी हुई है।

फाफामऊ गोहरी और थरवई हत्याकांड का राजफाश

बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद से प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के गंगापार में फाफामऊ के गोहरी में एक ही परिवार के चार लोगों की और थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का राजफाश किया है। यह बदमाश देर रात गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते थे।

बदमाशों और पुलिस के बीच चली कई राउंड गोली

लगातार हो रहे सामूहिक हत्याकांड के बाद से जिले के गंगापार इलाकों में पुलिस ने डेरा जमा लिया था। देर से लेकर सुबह तक गस्त देने वाली पुलिस टीम से बुधवार की सुबह भोर में गस्त के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध रूप में दिखे आरोपियों को पुलिस ने रोका। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस से घिरा पाकर आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ में तीन अपराधियों को गोली लग गई। पुलिस टीम ने मौके से घायल तीन बदमाशों समेत सात अपराधियों को दबोच लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और चार अन्य से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड का हो सकता है खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग