इलाहाबाद चर्चित बसपा नेता राजेश यादव हत्याकांड की सच्चाई जानने के लिये एक बार फिर पूरी वारदात को क्रमवार तरीके से दोहराया गया। महीने भर बाद एक बार फिर हत्याकांड कहानी किसी फिल्म की तरह रिपीट करने की कोशिश की गई। राजेश हत्याकांड में डॉ मुकुल सिंह की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला के एक्सपर्ट मौके का मुआयना कर हत्याकांड से जुडी हर कड़ी से कड़ी को जोड़ कर देख रहे है।और इस हत्याकांड की पहली को सुलझाने में लगे रहे।हत्याकांड में ताराचंद हॉस्टल के पास जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया था। उसका डेमों किया गया।घटना के समय गाड़ी पर डॉक्टर मुकुल सिंह और राजेश यादव सवार थे।उस गाड़ी को थाने से ताराचंद हॉस्टल कैंपस के पास लाया गया। साथ ही ड्राइवर सीट और उसके बगल की सीट पर दो लोगों को बैठा कर ड्राइव करने वाले के कंधे पर पिस्टल लगाकर फॉरेंसिक टीम ने पूछा की कितनी दुरी थी। और डेमो किया और घटना को किस तरह से अंजाम दिया गया उसको सुलझाने की कोशिश की।