
प्रयागराज। आयकर छापे की कार्रवाई के बाद बुधवार को दो प्रकाशन समूहों के ठिकानों से पांच करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए। समसामयिक घटनाचक्र के मालिक के चर्चलेन स्थित कार्यालय और आवास से दो करोड़ रुपये मिले। शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक और उनके भाई के तेलियरगंज, कटरा, जानसेनगंज स्थित घर सहित, शोरूम से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए। पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियों की मशीनों से गिनती की गई, और राजीव प्रकाशन समूह के मालिक के घर, ज्वेलरी शोरूम के अलावा पेपर मिल के दफ्तरों, गोदामों का जांच कार्य देर रात तक जारी रहा।
विभाग की 20 से अधिक टीमें कर रही जांच
आयकर अफसरों की 20 से अधिक टीमें दिनभर कारोबारियों के घरों, दफ्तरों, और गोदामों का छापा मारती रहीं। घटनाटचक्र के मालिक संतोष चौधरी ने अपने घर और दफ्तर में रखे दो करोड़ रुपये से अधिक का हिसाब नहीं दिया, जिसे आयकर विभाग ने बरामद किया। शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक सुभाष चंद्र गुप्ता के घर से 40 लाख रुपये मिले, जिन्हें भी जब्त किया गया, क्योंकि हिसाब नहीं मिला। शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक के भाई के ठिकानों से भी नकदी मिली है, जिसकी राशि आयकर विभाग के एक अधिकारी ने पांच करोड़ रुपये तक की पुष्टि की है।
बैंक में जमा कराए गए रुपये
आयकर अफसरों के मुताबिक, इन रुपयों को बैंक में जमा करा लिया गया है। इसके साथ ही, उनके घरों से मिले भूमि और भवनों के दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी कागजों की सघन जांच भी हो रही है। राजीव प्रकाशन समूह के ज्वेलरी शोरूमों, पेपर मिल गोदाम, और दफ्तरों के अलावा उनके घरों के बाहर, पुलिस ने देर रात तक सर्च की कार्रवाई जारी रखी है। इनके लेनदेन के रिकॉर्ड के अलावा, लैपटॉप और कंप्यूटर में दर्ज आंकड़ों का मिलान भी किया जा रहा है। इस प्रकाशन समूह के दिल्ली और मुंबई के घरों, प्रतिष्ठानों में भी जांच जारी है, और जांच की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
Published on:
07 Dec 2023 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
