रायबरेली में फिर उतराते दिखे पांच शव :- बुधवार को रालपुर, गेगासो, डलमऊ, गोकना घाटों पर गंगा में पांच शव देखे गए। पुलिस ने इनका चिता पर अंतिम संस्कार करवाया। गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक भरत पाठक का कहना है कि अब भी चोरी छिपे गंगा में शवों को प्रवाहित करना जारी है।