प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फीवर क्लीनिक और फ्लू क्लीनिक :- सूबे के सभी सभी मंडल, जिला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फीवर क्लीनिक और फ्लू क्लीनिक अनिवार्य रूप से बनाई जाएगी। जिन मरीजों में कोरोनावायरस के लक्ष्ण होंगे उनकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उनका उपचार अन्य मरीजों से अलग किया जाएगा। साथ ही अस्पतालों की रंगाई पुताई का कार्य 6 जून तक हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।