
प्रयागराज कीडगंज गोलीकांड: निलंबित सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल, जाने हत्या की वजह
प्रयागराज: 2021 साल के आखिरी दिनों में दिल दहलाने गोलीकांड से प्रयागराज दहल उठा था। 30 दिसंबर की शाम बीच बाजार में हुए ताबड़तोड़ गोलीकांड का मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है। आबकारी का निलंबित सिपाही और उसके साथियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कीडगंज के रहने वाले भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई संदीप गुप्ता और उनके भाई विशाल गुप्ता पर फायरिंग हुई। घटना में विशाल गुप्ता की मौत हो गई थी। घटना में मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश देकर बुधवार को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल मुख्य आरोपी विमलेश पांडेय समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
यह था पूरा मामला
मामला कीडगंज का है जहां पर भाजपा विधायक के बहनोई संजय गुप्ता के बहनोई व चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले गुप्ता (48) पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इसमें वह और उनके भाई विशाल उर्फ राजन (36) के अलावा ग्राहक रामजी (52) और वहां से गुजर रहा छात्र नारायण तिवारी (18) जख्मी हो गए थे। दूसरे दिन इलाज के दौरान राजन गुप्ता की मौत हो गई।
अंधाधुंध फायरिंग कर भागे थे दबंग
कीडगंज के रहने वाले संदीप गुप्ता बीच वाली सड़क बगल मकान बनवाकर रहते हैं। परिवार का पीढ़ियों का काम चाट व मिठाई का पुश्तैनी कारोबार है। घर के अगले हिस्से में ही वह दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह शाम को भी वह छोटे भाई राजन के साथ दुकान पर थे। मौके पर देखने वालों के मुताबिक, इसी दौरान वहां दो हमलावर पहुंचे और संदीप को ललकारते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
आरोपियों ने बताया जमीनी विवाद का था मामला
दबंगों से 11 महीने पहले भी विवाद हुआ था। कारोबारी से और आबकारी का निलंबित सिपाही के साथ लड़ाई हुई थी और दबंग ने बम से हमला भी किया था। पुलिस की लापरवाही से दोबारा दबंगों ने हमला किया था। शाम को दुकान पर खुलेआम आकर निलंबित सिपाही और उसके साथ सहयोगी ने खुलेआम गोली मारी थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करके प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी दी।
चार लोग हुए थे घायल, एक की मौत
मामले में मीडिया से बात करते हुए प्रयागराज एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने कहा कि कीडगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आबकारी का निलंबित आरक्षी है। गोलीकांड से चार लोग घायल थे। जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी विमलेश पांडेय ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते यह घटना को अंजाम दिया।
Published on:
5 Jan 2022, 11:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.