25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शारदीय नवरात्रि को लेकर रेलवे ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर किया विशेष इंतजाम, 11 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

शारदीय नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर रेलवे विभाग द्वारा मां विंध्यवासिनी के धाम विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान कर दी है। इस शुभ दिन नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है। इनका ठहराव 26 सितंबर से नौ अक्तूबर की अवधि में रहेगा। देवी मां दर्शन करने के लिए भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 22 Sep 2022, 11:33 PM IST

शारदीय नवरात्रि को लेकर रेलवे ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर किया विशेष इंतजाम, 11 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

शारदीय नवरात्रि को लेकर रेलवे ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर किया विशेष इंतजाम, 11 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

0प्रयागराज: शारदीय नवरात्रि को लेकर रेलवे पूरी तैयारी में है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि नवरात्रि अवधि के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वहां आरपीएफ जवानों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही ट्रेनों की रुकने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह स कोई दिक्कत न हो इसका विशेष इंतजाम किया गया है।

श्रद्धालुओं की राह आसान

शारदीय नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर रेलवे विभाग द्वारा मां विंध्यवासिनी के धाम विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान कर दी है। इस शुभ दिन नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है। इनका ठहराव 26 सितंबर से नौ अक्तूबर की अवधि में रहेगा। देवी मां दर्शन करने के लिए भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किया गया है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट से महिला को गाली देने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत

सुरक्षा के दृष्टि से किये गए विशेष इंतजाम

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वहां आरपीएफ जवानों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। फिलहाल मेला अवधि में वहां प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी से जाने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों का एक मिनट के लिए अतिरिक्त ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यात्रियों को किसी भी तरह से असुविधा न हो इसका विशेष व्यवस्था की गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग