IIIT इलाहाबाद में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि संस्थान की तरफ से बीटेक के 328 छात्रों के लिए अगस्त 2021 से प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें सभी छात्रों ने प्रतिष्ठित फर्मों में सफलतापूर्वक नौकरी हासिल की है। उन्होंने बताया कि 48% छात्रों को गूगल, एप्पल, फेसबुक, अमेज़न नेटफ्लिक्स जैसी बड़ी कंपनियों की तरफ से अच्छे सालान पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिला है। बताया कि 250 छात्रों को प्रति वर्ष 20 लाख से अधिक का पैकेज दिया गया है। वहीं औसत पैकेज 30.42 लाख प्रति वर्ष था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40% अधिक है