24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने लिखा रक्त पत्र, नागरिक समाज इलाहाबाद ने दिया समर्थन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% की वृद्धि के विरोध में छात्रों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को रक्त पत्र लिखकर अवगत कराया कि महोदय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 80% छात्र गांव गरीब मजदूर किसान तबके से आते हैं इस बेतहाशा फीस वृद्धि में ऐसे छात्र शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। इस बेतहाशा फीस वृद्धि में सबसे ज्यादा प्रभावित देश की लड़कियां हो जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 3 Oct 2022, 7:09 PM IST

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने लिखा रक्त पत्र, नागरिक समाज इलाहाबाद ने दिया समर्थन

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने लिखा रक्त पत्र, नागरिक समाज इलाहाबाद ने दिया समर्थन

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 803 दिन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 28वा दिन भी जारी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% की वृद्धि के विरोध में छात्रों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को रक्त पत्र लिखकर अवगत कराया कि महोदय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 80% छात्र गांव गरीब मजदूर किसान तबके से आते हैं इस बेतहाशा फीस वृद्धि में ऐसे छात्र शिक्षा के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। इस बेतहाशा फीस वृद्धि में सबसे ज्यादा प्रभावित देश की लड़कियां हो जाएंगी।

लगातार आंदोलन का बढ़ रहा है स्वरूप आंदोलन को समर्थन देने नागरिक समाज इलाहाबाद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व संविधान विद रवि किरण जैन के नेतृत्व में समर्थन देने पहुंचा। रवि किरण जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार से अनुरोध है कि 400% शुल्क वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए वरना। अब इस आंदोलन को विश्वविद्यालय के बाहर पूरे शहर भी ले जाया जाएगा। फीस वृद्धि वापसी के साथ साथ जल्द से जल्द छात्रसंघ की बहाली भी हो।

आंदोलन को समर्थन देने नागरिक समाज के सदस्यों में रवि किरण जैन, नरेश सहगल, सुरेंद्र राही, हरिश्चंद्र द्विवेदी, अवधेश यादव, ऋषि स्वर उपाध्याय, सुनीता शाह, विनोद तिवारी, प्रो. विक्रम हरिजन, रामाज्ञा राय, श्री वल्लभ, अनंत बहादुर, राम लखन चेयरमैन, राजेश यादव, सुभाष पांडेय, आनंद मालवीय, नसीम अंसारी, विनय सिन्हा, विकास स्वरूप, अविनाश मिश्र, सत्येंद्र कुमार, सुनील मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: माघ मेला 2023 की तैयारी तेज, जमीम की चिन्हीकरण और कर्मचारियों की होने लगी तैनाती

रक्त पत्र लिखने वाले छात्रों में मुबाशिर हारून, सुधीर, हरेंद्र यादव, जितेंद्र धनराज, राहुल पटेल, विजयकांत, सत्यम कुशवाहा, शिवबली, मो. असफाक, यशवंत, आयुष प्रियदर्शी, हरिओम त्रिपाठी, शशांक, अनुराग, आनंद सांसद, गौरव गौंड, राहुल सरोज, मनजीत पटेल, अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग