
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने आज 30 अक्टूबर से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। आज से प्रयागराज से संचालित होने वाली सभी फ्लाइट्स का समय बदल जाएगा। हालांकि इस बार विंटर शेड्यूल में डीजीसीए की तरफ से किसी नई फ्लाइट नहीं जोड़ी गई है। जारी किया गया विंटर शेड्यूल मार्च 2023 तक लागू रहेगा। उसके बाद समर शेड्यूल लागू किया जाएगा।
बता दें कि डीजीसीए के विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर फ्लाइट के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं इंडिगो की सभी फ्लाइट्स परिवर्तित समय पर ही उड़ान भरेंगी। यह परिवर्तन पांच मिनट से लेकर चार घंटे तक किया गया है।
मुंबई और भुवनेश्वर की उड़ान के समय में बदलाव
प्रयागराज एयरपोर्ट से चलने वाली प्रमुख फ्लाइट्स की बात करें तो इंडिगो की प्रयागराज से दिल्ली उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 12.40 के स्थान पर अब दोपहर 2.55 बजे से संचालित होगी। इसके साथ ही मुंबई की उड़ान दोपहर 2.30 बजे के स्थान पर अब एक घंटा पहले दोपहर 1.30 बजे चलेगी। इसी तरह प्रयागराज-भुवनेश्वर की फ्लाइट अब 11.55 के स्थान पर 12 बजे से उड़ान भरेगी।
बेंगलुरु की उड़ानों के समय भी बदले
प्रयागराज से बेंगलुरु की उड़ान मंगलवार, गुरुवार को दोपहर 3.55 बजे व शाम 6.30 बजे संचालित होगी। इसके साथ ही यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 11.20 व 1.50 बजे चलेगी। डीजीसीए ने विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली फ्लाइट के समय को पहले की तरह ही रखा है। एलाइंस की दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव नहीं किया गया है।
Published on:
30 Oct 2022 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
