
उमेश पर हमले के समय उसकी गली का वीडियो(बायें) कार से उतरते हुए उमेश (दांयें)
उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या के बाद एक वीडियो सामने आया था। ये वीडियो उमेश के घर की गली के सामने के रोड का था। जहां उमेश ने गाड़ी रोकी थी। गाड़ी रुकते ही उमेश पर हमला होता है और वो अपने घर की गली में भागते हैं। गली में क्या हुआ था, वो नए वीडियो में दिख रहा है।
उमेश गोली लगने के बाद भागे, फिर पलटे
उमेश के घर की गली में लगे वीडियो में वो सब कैद है, जो 24 फरवरी को हुआ था। उमेश पाल को कार से उतरते ही गोली मारी गई थी। इसके बाद वो बचने की कोशिश करते हुए गली में भागे थे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि उमेश गली में घुस गए थे लेकिन शायद कोई आवाज सुनकर वो पीछे पलटते हैं और तभी एक हमलावर उनको पकड़ कर गोलियां चला देता है। यहां हमलावर उमेश को पकड़ने के बाद उनको गोलियां मारता दिख रहा है। उमेश पर हमले के समय उनके घर की गली का वीडियो-
भतीजी ने खोल दिया था घर का दरवाजा
उमेश पाल पर कार के पास गोली चलने के साथ ही जो शोर-शराबा हुआ, उसे उनकी भतीजी ने सुन लिया था और दरवाजा खोलकर बाहर निकली थी। जब तक वो चाचा के पास, पहुंचती, हमलावरों ने दोबारा से उमेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में घुसने के बाद एक बार उमेश पलटकर देखते हैं और अगले ही पल उन पर दूसरी बार गोलियां चल जाती हैं। वीडियो देखकर लगता है कि अगर वो सीधे भागते रहते तो शायद घर के दरवाजे तक पहुंचने में कामयाब हो सकते थे।
घर के दरवाजे के पास उनकी भतीजी भी थी। जो बाहर दौड़ती भी है लेकिन सिवाय चीखने के कुछ नहीं कर पाती। ये सब अब सिर्फ सोचा ही जा सकता है कि ऐसा होता तो ये हो सकता था। सच्चाई यही है कि हमलावरों ने उमेश को गोलियों से छलनी कर दिया और उनकी जान चली गई।
Updated on:
17 Mar 2023 10:50 am
Published on:
17 Mar 2023 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
