
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को एक अहम कड़ी मिली है। शुक्रवार को प्रयागराज के नैनी इलाके पुलिस ने दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला उमेशपाल हत्या में शामिल शूटर गुलाम से लगातार फोन पर बात कर रही थी। यह महिला पांच लाख रुपये की इनामी बदमाश गुलाम की गर्लफ्रेंड है।
बताया जा रहा है कि यह महिला वही है जो उमेश पाल की हत्या के समय लाइव रिकॉर्डिंग कर रही थी। यह महिला प्रयागराज के नैनी इलाके की रहने वाली है। गुलाम के संपर्क में होने की वजह से महिला का परिवार में खटपट था। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के परिवार वाले एक राजनीतिक पार्टी के सदस्य हैं।
शूटर से घंटो बात करती थी महिला
सूत्रों के अनुसार पुलिस उमेश पाल हत्याकांड से संबंधित लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर रखी हुई है। पुलिस इन सभी मोबाइल नंबर का सीडीआर देख रही है। इसके अलावा पुलिस कई मोबाइल फोन का डायवर्जन भी सुन रही है। इसी क्रम में पुलिस सीडीआर लोकेशन के सहारे इस महिला तक पहुंची है।
पुलिस ने इस महिला की कॉल डिटेल के हवाले से बताया कि महिला घंटो गुलाम से फोन पर बात करती थी। उसकी यह बातचीत एक दिन में ही कई बार होती थी। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में शूटर गुलाम पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
घटना के बारे में महिला को पहले ही था पता
पुलिस ने बताया कि महिला को प्रयागराज की घटना के बारे में पहले से पता था। वारदात के बाद इसने अपने प्रेमी को समय- समय पर फोन कर वहां के हालात के बारे में अवगत कराया। इससे बदमाशों को चौकन्ना होने में सुविधा हुई। पूछताछ में महिला ने पुलिस को शूटर गुलाम के बारे में कुछ अहम जानकारियां भी दी हैं। ऐसे में पुलिस इस महिला के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
Updated on:
17 Mar 2023 06:28 pm
Published on:
17 Mar 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
