
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, गधे को कुलपतिल मान फीस वृद्धि वापस लेने की विनती
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर गधे को कुलपति का प्रतीक मानकर छात्रों ने फीस वृद्धि वापसी को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। लगातार अनशन पर बैठे छात्र अब अनेक तरीकों से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता सत्यम कुशवाहा के नेतृत्व में छात्रसंघ भवन से सद्बुद्धि यात्रा निकाल निकालकर विश्विद्यालय प्रशासन को जगाने का काम किया गया। छात्रों ने यात्रा निकालकर आगे उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
पुलिस फोर्स ने छात्रों को रोका
छात्रों का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखकर मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने छात्रों को छात्रसंघ भवन पर ही रोक दिया। जिसमे छात्रों और प्रशासन के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। छात्रों ने गधे को विश्वविद्यालय परिसर में घुमा कर 400% की हुई फीस वृद्धि का विरोध दर्ज कराने की कोशिश की। छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर ही प्रतीकात्मक कुलपति से वार्ता कर 400% फीस वृद्धि वापस लेने की प्रार्थना की।
जिला प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी जब छात्र नही मानते हैं तो पुलिस प्रशासन के द्वारा बल प्रयोग कर गधे को विश्वविद्यालय से बाहर निकाल कर कांजी हाउस भेज दिया जाता है।
छात्रनेता सत्यम कुशवाहा ने कहा कि आमरण अनशन के 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई भी विचार न किए जाने पर छात्रों के भीतर आक्रोश है और आज उसी आक्रोश का नतीजा है कि विश्वविद्यालय में छात्र गधे को कुलपति का प्रतीक मानकर सद्बुद्धि यात्रा निकाल रहे हैं। अगर जल्द हमारी मांग नही मानी गई तो विश्वविद्यालय एक बड़े और भीषण आंदोलन के लिए तैयार रहे।
छात्रनेता आयुष प्रियदर्शी ने आमरण अनशन पर आई प्रतीकात्मक कुलपति का स्वागत किया और कहा कि हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी न समझा जाए। इस दौरान छात्रनेता आदर्श भदौरिया,राहुल पटेल,हरेंद्र यादव, अजय राज त्रिपाठी,ज्ञान गौरव,अजय पांडेय,हरिओम, हिरेंद्र,वैभव सिंह,अभिषेक यादव,आकाश यादव आदि छात्र मौजूद रहे।
Published on:
14 Sep 2022, 10:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.