पिछले साल 20 मार्च 2016 को झलवा निवासी नरेंद्र उर्फ नानू कुशवाहा और उसकी मां सूरजकली पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस हमले के दौरान नरेंद्र की जांघ में और उसकी मां सूरजकली के कंधे पर गोली लगी थी। दोनों पर जानलेवा हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए थे। इसके बाद महिला ने अतीक अहमद कपिल सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस हमले के पीसीजे मामला करोड़ की प्रॉपर्टी का बताया जा रहा था। उस दौरान धूमनगंज पुलिस ने मामले की जांच भी की लेकिन पूर्व सांसद अतीक अहमद को दोषी नहीं पाया गया। विवेचना के बाद अतीक अहमद का नाम केस से निकाल दिया गया।