17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Topper: इशिता किशोर की जाति को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग पूछ रहे कौन जात हो?

UPSC Topper Ishita Kishore: इशिता किशोर की जाति को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई इशिता को यादव तो कोई ब्राम्हण बता रहा है। आखिर क्या है इसकी सच्चाई, आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification
UPSC Topper Ishita Kishore people are asking which caste

इशिता किशोर

UPSC Topper Ishita Kishore: ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाली इशिता किशोर हैं पटना सिटी की हैं। लेकिन इशिता नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। हर साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आते हैं और इसके साथ ही सामने आते है संघर्ष, लगन और प्रतिभा के नए किस्से। हर साल इस परीक्षा को टॉप करने वाले लोग और उनकी कहानियां सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बन जाती हैं।

एक तरफ जब पूरे देश में खुशियां दौड़ रही थी उस वक्त लोग गूगल पर उनकी जाति सर्च की जा रही थी। कुछ लोग गूगल पर लिख रहे हैं, कौन जात हो? वहीं कुछ लोग फेसबुक पर लिख रहे हैं, "कायस्थ समाज के लिए गौरव का पल है, क्योंकि UPSC परीक्षा में कायस्थ की बेटी इशिता किशोर ने ऑल इंडिया रैंक 1 लाया है।"

एक यूजर ने इशिता को बताया ब्राह्मण समाज की बेटी
वहीं एक ओर किसी ने फेसबुक पर लिखा, "ब्राह्मण समाज की बेटी इशिता किशोर शर्मा ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में परचम लहराया है, दिल्ली श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट इशिता किशोर ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इशिता किशोर को उज्जवल भविष्य असीम शुभकामनाएं।"

यह भी पढ़ें: डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का राइट हैंड राजन तिवारी, बंदूक के दम पर भौकाल बना किया बैलेट तक का सफर, जानिए इसकी क्राइम कुंडली

फेसबुक पर सूरज यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, "इशिता किशोर यादव जी को UPSC एग्जाम में प्रथम स्थान आने पर बहुत-बहुत बधाई।" वहीं इसके बाद आवेश तिवारी नाम के एक यूजर ने लिखा, "बड़ा खुलासा सिविल सर्विसेज टॉपर इशिता किशोर कायस्थ नहीं बल्कि मुज़फ्फ़रपुरिहा कुशवाहा है।"

अपनी सफलता के बारे में बोलीं इशिता- मैं खुद हैरान हूं
इस तरह से सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के पोस्ट लिख रहे हैं। फेसबुक से लेकर लोग गूगल पर इशिता किशोर की जाति के बारे में सर्च कर रहे हैं। वहीं अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए इशिता किशोर ने कहा, "मैं अपने रिजल्ट को लेकर खुद हैरान हूं। मुझे ये तो भरोसा था कि इस बार मैं सफल हो जाऊंगी लेकिन टॉप करने की बात नहीं सोची थी। इशिता का यह तीसरा प्रयास था। पहले दो प्रयास में उन्हें प्रिलिम्स टेस्ट में ही सफलता नहीं मिली थी।"