scriptUP Assembly Election 2022: यूपी की इन महिला नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों की पत्नियों को क्यों है हथियारों का शौक, जानिए किसके पास है कौनसा हथियार | Why are the wifes of cabinet ministers fond of weapons? | Patrika News

UP Assembly Election 2022: यूपी की इन महिला नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों की पत्नियों को क्यों है हथियारों का शौक, जानिए किसके पास है कौनसा हथियार

locationप्रयागराजPublished: Mar 07, 2022 05:31:09 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज विराम लग जायेगा। यूपी के सभी 403 विधानसभा में मतदान का आज आखिरी दिन था। सभी नेताओं की किस्मत 3 दिन बाद खुलेगी। कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसका फैसला 10 मार्च को होगा। लेकिन आज आप को यूपी के इन कैबिनेट मंत्री और राज नेताओं के बारे में बताने वाले हैं जिनकी पत्नियों को हथियारों का शौक है। कुंडा के राजा भैया की पत्नी समेत कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा के नाम पर हथियारों का लाइसेंस है। आइए जानते हैं यूपी ऐसे कितनी राजनेता है जिनके पत्नी के नाम ….

यूपी के इन महिला नेत्री और कैबिनेट मंत्रियों की पत्नियों को क्यों है हथियारों का शौक, जानिए किसके पास है कौन सा हथियार

यूपी के इन महिला नेत्री और कैबिनेट मंत्रियों की पत्नियों को क्यों है हथियारों का शौक, जानिए किसके पास है कौन सा हथियार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मिनिस्टर और एमएलए की पत्नियों को भी लाइसेंसी हथियारों का भारी शौक है। इसकी जानकारी तब हुई जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने हलफनामे में संपत्ति के साथ ही हथियारों का जिक्र किया था। चुनाव आयोग के अनुसार यूपी के बहुत से नेताओं की पत्नियों के पास लाइसेंसी पिस्टल जैसे कई हथियारों के शौकीन हैं। किसी के पास दो है तो किसी के उससे ज्यादा बन्दूकें हैं। इसके अलावा उनकी पत्नियों को भी हथियारों को लेकर बहुत क्रेज देखा गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से यह अंदाजा लगाया गया है कि चुनाव मैदान में कूदे नेता और उनकी पत्नियों के पास किस किस्म के हथियारों का शौक है।
यूपी की इन महिला नेताओं को है लाइसेंसी असलहों का शौक

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में चुनाव मैदान में उतरी महिला प्रत्याशियों के पास लाइसेंसी पिस्टल है तो किसी के पास डबल बैरल बंदूक और राइफल है। तो वहीं कैबिनेट मंत्री और विधायकों की पत्नियों के नाम लाइसेंसी असलहे हैं। यूपी विधानसभा डुमरियागंज से बीजेपी प्रत्याशी अलका राय के पास रिवाल्वर और पिस्टल दोनों है। शाहाबाद से बीजेपी प्रत्याशी रजनी तिवारी के पास रिवॉल्वर और राइफल का लाइसेंस भी है और मेजा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया के पास बंदूक और राइफल हैं।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री ने सपा पर किया तंज, कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई, 10 मार्च को बची गर्मी होगी शांत

समाजवादी पार्टी की मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज वर्ष 2000 में सांसद कोटे के तहत हथियार ली थी। अब उन्होंने ने अपने हलफनामे में तीन लाइसेंस का जिक्र किया है। इनके पास डबल बैरल बंदूक और 15 बोर की राइफल शामिल है। डुमरियागंज से सपा प्रत्याशी सैयदा खातून के पास रिवाल्वर और प्रतापपुर से सपा प्रत्याशी विजमा यादव और सोरांव की प्रत्याशी गीता पासी के पास भी बंदूक और राइफल हैं। वहीं कासगंज की पटियाली सीट से सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान के पास राइफल और रिवॉल्वर दोनों का लाइसेंस है।
वहीं कांग्रेस पार्टी से मैदान में उतरी प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना के पास पिस्टल का लाइसेंस है और बताया जा रहा है वह काफी कीमती भी है। उनके पति के नाम दो लाइसेंस है। इसी तरह बिजनौर से बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा के पास दो नाली बंदूक, रिवाल्वर समेत तीन हथियारों के लाइसेंस हैं। यूपी की इन महिला नेताओं को हथियारों का शौक है।
कैबिनेट मंत्री और विधायक की पत्नियां को है हथियारों का शौक

उत्तर प्रदेश में विधानसभा में चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी ही नहीं रखती है। बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार में रहे मंत्री और एमएलए की पत्नियों को भी भारी शौक है। लखनऊ कैंट से बीजेपी प्रत्याशी बृजेश पाठक की पत्नी के पास पिस्टल का लाइसेंस है। इसकी जानकारी बृजेश पाठक ने अपने हलफनामे में दी है। इसके साथ ही प्रयागराज उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह की पत्नी गीता सिंह के पास राइफल और रिवॉल्वर है।
यह भी पढ़ें

UP Assembly Election 2022: जाने क्यों प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक राजनीतिक प्रत्याशियों को सताने लगा है EVM का डर, कड़ी सुरक्षा के बावजूद दे रहे हैं पहरा

यूपी के हॉट सीट कुंडा के राजा भैया और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह के पास रिवाल्वर, पिस्टल और बंदूक है और इसके साथ उनकी पत्नी भानवी सिंह के पास भी पिस्टल, रायफल और बंदूक है। इसके अलावा भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी शहर दक्षिणी से प्रत्याशी नंदी के पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी के नाम कुल छह असलहों का लाइसेंस नाम है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी हथियारों की शौकीन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो