
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के बुलडोजर का जाने क्यों महिलाओं में दिखा क्रेज, मेहंदी डिजाइन में भारी डिमांड, जाने इसकी खास वजह
प्रयागराज: यूपी विधानसभा रिजल्ट आने के बाद से बाबा के बुलडोजर का क्रेज हर धूम मचाया है। होली रंगों में तो कहीं बुलडोजर पिचकारी बाजार में आ गई है। लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में इतिहास रचने वाला चुनाव साबित हुआ है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर लोगों में एक अलग ही क्रेज में छाया हुआ है। चुनाव जीतने के बाद जहां लोगों ने बुलडोजर पर खड़े होकर जश्न मनाया और बुलडोजर की रैलियां निकाली तो वहीं प्रयागराज में अब महिलाओं में भी बाबा के बुलडोजर का क्रेज दिखने लगा है। महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी में बुलडोजर बनवा रही हैं।
बुलडोजर मेहंदी की डिजाइन
महिलाएं मेहंदी में अक्सर फूल पत्तियों या प्राकृतिक डिजाइन ही बनवाए जाते हैं, लेकिन दोबारा सरकार बनने की बात अब बुलडोजर भी मेहंदी की डिजाइन में शामिल हो गया है। यह देखिए आप भी प्रयागराज में कैसे एक महिला अपने हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर की आकृति बनवा रही है ।
10 मार्च को हम लोगों ने भगवा होली खेली
मेहंदी लगने वाली महिला स्वाती का कहना है कि 10 मार्च को हम लोगों ने भगवा होली खेली और अब फागुन की होली आ गई है और आजकल बुलडोजर ट्रेंडिंग में है। इसलिए मेहंदी में बुलडोजर का निशान बनवा रही हूँ। उन्होंने भाजपा के नारे को भी दोहराया घर-घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का क्रेज अब लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसीलिए अपने हाथों में बुलडोजर बनवा कर सरकार को बधाई देने का काम किया है।
Updated on:
15 Mar 2022 07:12 am
Published on:
14 Mar 2022 11:38 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
