8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में हो गई 26 ईवीएम खराब

विधानसभा चुनाव में इस बार 26 ईवीएम व वीवीपैट खराब हुए हैं। इनमें डाले गए वोट सुरक्षित रहेंगे जो मतगणना वाले दिन खुलेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

Nov 29, 2023

चुनाव में हो गई 26 ईवीएम खराब

चुनाव में हो गई 26 ईवीएम खराब

विधानसभा चुनाव में 26 ईवीएम व वीवीपैट हुए खराब, डले वोट रहेंगे सुरक्षित
- बानसूर, रामगढ़, मुंडावर आदि विधानसभाओं में लगाई गई थीं ये मशीनें

- ईवीएम जिला मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रॉंग रूम से संबंधित बूथों में भेजी गईं

विधानसभा चुनाव में इस बार 26 ईवीएम व वीवीपैट खराब हुए हैं। इनमें डाले गए वोट सुरक्षित रहेंगे जो मतगणना वाले दिन खुलेंगे।
25 नवंबर को जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो सबसे पहले बानसूर क्षेत्र में ईवीएम खराब होने की खबर आई। जिला मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रॉंग रूम से ईवीएम वहां भिजवाई गई। इसी के साथ रामगढ़, मुंडावर, किशनगढ़बास में भी ईवीएम व वीवीपैट खराब हुए। वोटरों को लगा था कि उनकी ओर से डाले गए वोट खराब हो गए। क्योंकि ईवीएम खराब हो गईं लेकिन ऐसा नहीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत का कहना है कि जिले में 26 ईवीएम व वीवीपैट खराब हुए थे, उनकी जगह नई मशीनें भेजी गई थीं। खराब ईवीएम में डाले गए सभी वोट सुरक्षित हैं। वोटर चिंता न करें। मालूम हो कि जिले में 2710 बूथ बनाए गए थे। इतनी ही ईवीएम स्ट्रॉंग रूम से भेजी गई थीं। यहां ईवीएम की संख्या करीब 5 हजार थी। यानी पर्याप्त संख्या में ईवीएम आयोग की ओर से यहां उपलब्ध करवाई गई थीं। कुछ जिलों में चुनाव से पहले संकट ईवीएम का लगा था।