पुराने अलवर जिले की बात करें तो यहां देशी और अंग्रेजी शराब की 293 दुकानें हैं। वहीं, 20 से ज्यादा शराब फैक्ट्रियां हैं। होली और धुलंडी की दो दिन सुराप्रेमियों ने खूब शराब गटकी, जिसके चलते आबकारी विभाग की शराब की बिक्री भी बढ़ गई। 24 मार्च को अलवर जिले में करीब 2 करोड़ 58 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। रविवार को बैंकों की छुट्टी के कारण ठेकेदारों के राशि के चालान जमा नहीं हो सके, इस कारण 25 मार्च को आबकारी के गोदामों से माल का उठाव नहीं हो सका। 26 मार्च को आबकारी के गोदामों से करीब 2 करोड़ 43 लाख रुपए का देशी और अंग्रेजी शराब का माल ठेकेदारों ने उठाया। होली के त्योहार को देखते हुए शराब ठेकेदारों ने एक-दो दिन पहले से माल का स्टॉक शुरू कर दिया था। होली से एक-दो दिन पहले भी रोजाना सवा दो करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब ठेकेदारों द्वारा आबकारी के गोदामों से उठाया गया।
-----