
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे हुआ हादसा (फोटो - पत्रिका)
अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली–मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 147.7, सैंथल के पास केन्ट्रा और एक बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में केन्ट्रा चालक आसिफ निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केन्ट्रा में सवार सलमान और बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक चालक आसिफ के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल सलमान पुत्र जाफ़िद मोहम्मद (30 वर्ष) और बिलाल पुत्र साहिद (30 वर्ष), दोनों निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश), को प्राथमिक उपचार के लिए पिनान अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगे के उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
29 Dec 2025 12:08 pm
Published on:
29 Dec 2025 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
