14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय तटरक्षक सेना में तैनात सैनिक को हार्ट अटैक, तमिलनाडु से 2 दिन में पहुंचा सैनिक का शव

भारतीय तटरक्षक सेना में तैनात मुंडिया निवासी अशोक सिंह को ड्यूटी पर हार्ट अटैक आ गया जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान सैनिक का निधन हो गया। इस सूचना से उनके रिश्तेदार परिवार जन में कोहराम मच गया। भारतीय तटरक्षक सेना तमिलनाडु में तैनात अशोक सिंह का परिवार गोवा […]

less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय तटरक्षक बल की ड्रेस-कैप, यूनिट के अधिकारियों ने पिता सौंपी

भारतीय तटरक्षक सेना में तैनात मुंडिया निवासी अशोक सिंह को ड्यूटी पर हार्ट अटैक आ गया जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान सैनिक का निधन हो गया। इस सूचना से उनके रिश्तेदार परिवार जन में कोहराम मच गया। भारतीय तटरक्षक सेना तमिलनाडु में तैनात अशोक सिंह का परिवार गोवा में रहता था। और उनके माता-पिता मालाखेड़ा उपखंड के गांव मुंडिया में निवास करते हैं।

अलवर में भी कोटा की तरह ही बनेगा साइंस सेंटर, यहां से दिखेगा पूरा ब्रह्मांड

अशोक सिंह के बड़े भाई भी नेवी में कोस्ट गार्ड में है। मन्नू सिंह ने बताया जांबाज युवा जल सेना में रहकर देश की सीमा पर सेवा करता रहा। परिवार पर यह वज्रपात हुआ है। जहां घर परिवार को छोड़कर वह हजारों कोस दूर था। गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। जहां सैनिक के शव को शुक्रवार बाय प्लेन से भारतीय तटरक्षक यूनिट के द्वारा दिल्ली लाया गया। उसके बाद पैतृक गांव मालाखेड़ा के समीप मुंडिया सड़क मार्ग से लेकर पहुंचे।

अलवर से मेले के लिए रेलवे ने शुरू की नई गाडी, ये रहेगा टाइम

गांव में घर पर कोहराम मचा हुआ है, अशोक सिंह के पुत्र देव व पुत्री ईया कुमारी है। सरपंच कुशमा ने बताया मिलनसार राष्ट्रभक्त देश प्रेमी ऐसा सैनिक पैदा नहीं। उनके अकस्मात चले जाने से परिवार को देश को अपूरणीय क्षती हुई है। उनके एक लड़का और एक लड़की है। माता-पिता रिश्तेदार भाई बंधुओं का रो-रो कर बुरा हाल है।